DniNews.Live

नोएडा में मिशन शक्ति के तहत स्कूटी रैली:महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जिले की महिला पुलिस इकाई ने मंगलवार को एक भव्य स्कूटी रैली निकालकर मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अभियान को आगे बढ़ाया। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर की। इस मौके पर यातायात पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, महिला सुरक्षा की प्रभारी डीसीपी अनुकृति शर्मा, एसीपी-2 नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह और एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान स्वयं सिद्धा मोबाइल यूनिट, एंटी रोमियो स्क्वाड, पीआरवी वाहन और पिंक बूथ की झांकियां भी निकाली गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां पुलिसकर्मियों ने आम लोगों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया। स्कूटी रैली के दौरान विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। इन हेल्प लाइन नंबर का करे यूज
पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत मदद के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इन नंबरों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर लोगों को इनके इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया।
सुरक्षा के कई कार्यक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार महिला और बाल सुरक्षा को लेकर कई अभियान चला रही है। इनमें मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा अभियान, बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल और कॉलेजों में आउटरीच प्रोग्राम, एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई और साइबर सुरक्षा अभियान शामिल हैं। इन अभियानों के जरिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित माहौल देने की कोशिश की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *