![]()
नोएडा में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:DCP से मांगा स्पष्टीकरण, एसीपी की जांच, SHO और विवेचक सस्पेंड
थाना फेज-तीन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को विशेष समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और पीड़िता से लाखों रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। सीपी ने DCP शक्ति अवस्थी से स्पष्टीकरण मांगा है। वही ACP सेंट्रल उमेश यादव की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए है। SHO पुनीत कुमार और विवेचक प्रीति गुप्ता को सस्पेंड किया गया है। सीपी ने मामले की जांच ADCP नोएडा को सौंपी है। अब तक की जांच में लापरवाही मिली है। बताया गया कि FIR दर्ज करने के दौरान धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और SC/ST एक्ट को शामिल नहीं किया गया था। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव भी किया था आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार शाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया था।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply