छठ पूजा को लेकर लोग अब घाट की तरफ चलने लगे हैं। नोएडा में 18 स्थानों पर छठ घाट बनाए गए है। सबसे बड़ा घाट नोएडा स्टेडियम में बनाया गया है। यहां छठ पूजा प्रवासी महासंघ की ओर से की जा रही है। घाट के आसपास सैकड़ों की संख्या में बेदी बनाई है। सुबह से दोपहर तक लोगों ने बेदी को सजाया और अब पूजा का समय होने जा रहा है। ऐसे में लोग हाथ में डाला लेकर वृतियों के साथ घाट की तरफ जा रहे है। उम्मीद है अकेले स्टेडियम में 30 से 35 हजार लोग पहुंचेंगे। यहां घाट के अलावा वृतियां के रात में रुकने की पूरी व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए करीब 10 चेंजिंग रुम भी बनाए गए हैं। इसके अलावा टैंट लगाकर यहां पूजा सामग्री भी दी जा रही है। कीचड़ और मिट्टी में पैर न दबे इसके लिए घाट में पानी डालने से पहले पॉलिथीन का प्रयोग किया गया है। घाट में 3 टैंकर गंगाजल भी डाला गया है। स्टेडियम में प्रवासी महासंघ की ओर से 300 वालेंटियर भी लगाए गए है। इसके अलावा पुलिस बल अलग से तैनात किया गया है। सेक्टर-71 और 34 और 35 में भी छठ की तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां भी कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। यहां पर बनाए गए घाट 500 पुलिस कर्मी तैनात
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सबसे ज्यादा भीड़ कालिंदीकुंज घाट पर होगी। यहां पूजा के लिए करीब एक लाख लोग एकत्र होंगे। घाटों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। तीनों जोन में पूरी रात पुलिसकर्मी घाटों के पास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इसके साथ ही रात भर गश्त भी होती रहेगी।
https://ift.tt/qT7YGXF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply