DniNews.Live

नोएडा में कार शो रूम को किया गया सील:चार साल पहले आवंटन किया था निरस्त, इंडस्ट्रियल एरिया में कर रहा था व्यवसायिक गतिविधि

इंडस्ट्रियल सेक्टर में व्यावसायिक कामकाज करने पर प्राधिकरण ने सेक्टर-10 स्थित एक भूखंड पर चल रहे एक कार के शोरूम को सील कर दिया है। करीब चार साल पहले इसका भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद यहां शोरूम संचालित हो रहा था।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया सेक्टर-10 के सी ब्लॉक स्थित एक भूखंड का आवंटन औद्योगिक श्रेणी में हो रखा है। कुछ साल से इस भूखंड का इस्तेमाल औद्योगिक के बजाए व्यावसायिक संपत्ति के रूप में कर रखा था। व्यावसायिक गतिविधि करने पर 2022 में इस भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। अब यहां संचालित हो रहे कार कंपनी का शोरूम सील कर दिया गया है।

800 वर्गमीटर में चल रहा था शो रूम यहां करीब 800 वर्ग मीटर में शोरूम चल रहा था। सी ब्लॉक के इस प्लाट का क्षेत्रफल 800 वर्ग मीटर है। औद्योगिक की जगह वाणिज्यिक उपयोग होने पर प्राधिकरण ने 2022 में इस भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया था। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद आवंटी की तरफ से आवंटन को फिर से बहाल नहीं करवाया गया और न ही भूउपयोग विरुद्ध वाणिज्यिक गतिविधियों का संचालन बंद किया गया था।

पांच भूखंडों को जारी नोटिस इस क्रम में यह कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में आवंटी भूखंड आवंटन नियम के तहत धनराशि जमा कर बहाल करवा सकता है। इसके अलावा पांच अन्य भूखंड मालिकों को नोटिस जारी किया गया है जहां औद्योगिक भूखंड में व्यावसायिक कामकाज हो रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *