DniNews.Live

नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग में गवाएं 20 लाख:27 महीने से खेल रहा गेम, पहले मिला फायदा, फिर लालच में आकर लगाए पैसे

ऑनलाइन गेम खेलकर मुनाफा कमाने के चक्कर में एक युवक ने 20 लाख रुपए गंवा दिए। युवक 27 महीने से ऑनलाइन गेम के दलदल में फंसा था। ठगी की जानकारी होने पर उसने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर बताया कि एक मोबाइल ऐप के जरिए गेम खेलते-खेलते वह ठगी का शिकार हो गया और करीब 20 लाख रुपये गंवा बैठा। शिकायत के अनुसार सूरजपुर निवासी वकील खान ने जनवरी 2024 में डेमन ऐप ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर खेलना शुरू किया था। शुरुआत में उसे छोटे-छोटे गेम खेलने पर कुछ पैसे जीतने का मौका मिला। इससे उसका भरोसा बढ़ा और वह लगातार ऐप पर पैसे लगाने लगा। ऐप पर मौजूद है 100 से ज्यादा गेम
पीड़ित ने बताया कि इस ऐप पर करीब 100 से ज्यादा गेम मौजूद थे। वह इनमें से पांच से सात गेम खेलता था और हर बार पैसे लगाता था। शुरू में उसे कुछ रकम जीतने पर उसके बैंक खाते में वापस भी मिल जाती थी। इसी वजह से उसे लगा कि यह ऐप सही है और यहां पैसे कमाए जा सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे ऐप के जरिए उसे ज्यादा पैसे लगाने के लिए उकसाया जाने लगा। हर बार उसे बड़े इनाम का लालच दिया जाता था। छोटे छोटे हिस्से में जमा की रकम
पीड़ित ने बताया कि उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 20 लाख रुपये इस ऐप में लगा दिए। यह रकम उसने छोटे-छोटे हिस्सों में जमा की थी। कई बार उसने अपने पास के पैसे खत्म होने के बाद उधार और लोन लेकर भी गेम में पैसे लगाए, ताकि वह पहले हारे हुए पैसे वापस पा सके। लेकिन अंत में उसे कोई फायदा नहीं हुआ और उसकी पूरी रकम डूब गई। करीब ढाई साल में वह पूरी तरह ठगी का शिकार हो गया ऐसे दलदल में फंसता गया युवक
इस मामले में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शुरुआत में ऐप के जरिए थोड़ा फायदा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता गया। इसके बाद उसे ज्यादा पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जब वह लगातार पैसे लगाता गया, तो उसकी पूरी जमा-पूंजी खत्म हो गई। ऐसे मामलों में ठग पहले छोटे-छोटे लाभ देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। फिर उन्हें बड़े मुनाफे का लालच देकर बार-बार निवेश करवाते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *