DniNews.Live

नोएडा प्लाट स्कीम के तहत आए 32 आवेदन:अब लगेगी बोली, कमर्शियल, होटल, कारपोरेट और ग्रुप हाउसिंग के प्लाट होंगे आवंटित

नोएडा प्राधिकरण की स्कीम के तहत कुल 32 आवेदन कंपनियों ने किए है। दस्तावेज और ईएमडी जमा की गई। अब बोली लगाई जाएगी। जिस भी कंपनी की बोली ज्यादा होगी उसे जमीन का आवंटन किया जाएगा। इससे प्राधिकरण को राजस्व मिलेगा। साथ ही खाली प्लाटों की दोबारा से स्कीम लांच की जाएगी। प्राधिकरण ने कारपोरेट, होटल और ग्रुप हाउसिंग प्लाट की स्कीम एक महीने पहले लॉन्च की थी। होटल के लिए छह प्लाट निकाले गए थे। ये प्लाट 2000 से 24 हजार वर्ग मीटर तक के है। इसमें पांच प्लाट के लिए आवेदन नहीं आए। जबकि 7500 वर्ग मीटर सेक्टर-105 के लिए दो आवेदन आए है। कामर्शियल बिल्डर प्लाट में 11 प्लाट के सापेक्ष सेक्टर-96, 98 के दो प्लॉट, 108,142 और 135 के लिए 16 आवेदन आए है। वहीं कारपोरेट सेक्टर 10 भूखंड में 1000 वर्ग मीटर के नौ भूखंड के लिए 14 आवेदन आए है। ग्रुप हाउसिंग के सेक्टर-151 में दो भूखंड के लिए चार-पांच भी आवेदन आए है। इन सभी ने ईएमडी और दस्तावेज प्राधिकरण में जमा कर दिए है। ई ऑक्शन के जरिए आवेदन कर्ता को बोली लगानी होगी। जिसके बाद प्लाट का आवंटन किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *