DniNews.Live

नोएडा के शाहबेरी में परचून की दुकान में लगी आग:फूड स्टॉल तक फैली, कोई जनहानि नहीं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गाँव में एक परचून की दुकान में आग लग गई। आग तेजी से फैलकर पास के एक फूड स्टॉल और एक अन्य दुकान तक पहुँच गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। यह घटना शाहबेरी गाँव में राधा स्वामी आश्रम, गली संख्या-1 के पास हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, दोपहर में एक किराने की दुकान से धुआँ उठता देखा गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के फूड स्टॉल तक फैल गई। धुएँ का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हलचल मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर कार्रवाई से आग को घनी आबादी वाले अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सका। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जाँच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *