नोएडा में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का ट्रांसफर हो गया है। वो अब महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक के रुप में ज्वाइन करेंगे। शक्ति मोहन अवस्थी ने 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की। उन्होंने नोएडा में तैनाती से पहले ट्रेनिंग पूरी की थी। नोएडा रहते हुए उन्होंने कई गुड वर्क अपने नाम किए। साथ ही 800 से ज्यादा मोबाइल एक साथ रिकवर करने का काम भी उन्होंने अपनी टीम के साथ किया। शक्ति मोहन अवस्थी लखनऊ के रहने वाले है उन्होंने सिविल इंजीनियर की पढ़ाई भी की है। आईपीएस शक्ति अवस्थी से यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान पैनल ने कहा था कि आपका चेहरा एक बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी से मिलता है। क्या आपने उनकी ‘3 IDIOTS’ फिल्म देखी है? शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा- जी हां देखी है। तब पैनल ने उन्हें फिल्म में शर्मन जोशी के इंटरव्यू वाले सीन को नरेट करने के लिए कहा। शक्ति ने वह पूरा सीन सुनाया और आखिरी में वही शब्द कहे जो शर्मन जोशी ने अपने इंटरव्यू पैनल से कहते हैं ‘आप अपनी नौकरी अपने पास रख लीजिए, मैं अपना एटीट्यूड अपने पास रख लेता हूं।’

Leave a Reply