मेरठ में घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग हो रहा है। ऐसी ही एक सूचना पर बुधवार शाम आपूर्ति विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई। टीम ने हापुड़ रोड स्थित नॉनवेज होटलों पर छापा मारते हुए खलबली मचा दी। एक के बाद एक तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया, जहां से पुलिस ने 11 घरेलू सिलेंडर जप्त कर लिए। पहले जानते हैं क्या है मामला
मेरठ में जिला आपूर्ति विभाग को सूचना मिली कि हापुड़ रोड के नॉनवेज होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा है। ARO सुनील कुमार, आपूर्ति निरीक्षक अंकुश कुमार व विशेष कुमार को साथ लेकर कोतवाली पुलिस से मिले और उनके सहयोग से छापा मार दिया। छापे की कार्रवाई से मची खलबली
एकाएक शुरू हुई छापे की कार्रवाई से पूरे बाजार में खलबली मच गई। आलम यह था कि दुकानदार शटर गिराकर गायब होने लगे। लेकिन किसी को यह जानकारी नहीं थी कि कार्रवाई कहां होनी है। टीम सीधे हाजी सईद चिकन कॉर्नर नाम के होटल में घुस गई। किचन में जाकर देखा तो वहां घरेलू सिलेंडरों से खाना बनाया जा रहा था। मौके से 8 सिलेंडर किए गए जप्त
होटल में छापे की सूचना मिलते ही संचालक शाहपीर गेट निवासी यासीन पुत्र हाजी सईद वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्यवाही का विरोध किया लेकिन पुलिस ने एक न चलने दी। उसके बाद वहां से एक के बाद एक आठ सिलेंडर टीम ने कब्जे में ले लिए। टीम ने मौके पर ही कागजी कार्रवाई पूरी की और सिलेंडर जप्त करते हुए नोटिस थमा कर आगे बढ़ गई। तीन प्रतिष्ठा से 11 सिलेंडर मिले
होटल पर छापे की कार्रवाई के बाद टीम ने एसके चिकन कॉर्नर नाम के दूसरे प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां भी घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होता मिला। हालांकि सिलेंडर की संख्या यहां एक ही थी। होटल संचालक जावेद को नोटिस कमाने के बाद टीम ने पास की ही क्लासिक टी स्टॉल पर कार्रवाई की और दो घरेलू सिलेंडर कब्जे में ले लिए।

Leave a Reply