Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

नैमिषारण्य में सड़कों पर नाले का पानी बहने से अव्यवस्थाएं:श्रद्धालु गंदे पानी में दंडवत करने को मजबूर, अव्यवस्थाओं पर नाराजगी


                 नैमिषारण्य में सड़कों पर नाले का पानी बहने से अव्यवस्थाएं:श्रद्धालु गंदे पानी में दंडवत करने को मजबूर, अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

नैमिषारण्य में सड़कों पर नाले का पानी बहने से अव्यवस्थाएं:श्रद्धालु गंदे पानी में दंडवत करने को मजबूर, अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

सीतापुर की तीर्थ नगरी नैमिषारण्य तीर्थ में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले इस पवित्र तीर्थ में बुनियादी व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति सामने आई है। सोमवार सुबह का दृश्य चक्रतीर्थ रोड पर स्थित आर्यावर्त बैंक के पास बनी पुलिया का है, जहां बारिश के बाद गंदे पानी का बहाव आम समस्या बन गया है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि बस्ती से मुख्य मार्ग की ओर आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं चक्रतीर्थ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह मार्ग परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु चक्रतीर्थ से ललिता देवी मंदिर तक पैदल यात्रा करते हैं। कई श्रद्धालु परंपरा के अनुसार दंडवत करते हुए इस मार्ग से गुजरते हैं, ऐसे में गंदे पानी से होकर जाना उनके लिए बेहद कष्टदायक और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर बार बारिश के बाद यही हालात बनते हैं। नगर पालिका अस्थायी रूप से जल निकासी कर खानापूर्ति कर देती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता, जिससे अगली बारिश में समस्या फिर जस की तस हो जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस मार्ग की बदहाली चर्चा का विषय बनी रही, जहां लोगों ने तस्वीरें और वीडियो साझा कर नाराजगी जाहिर की। इस संबंध में मिश्रिख नैमिषारण्य नगर पालिका के ईओ ने बताया कि पुलिया के चोक होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया है, जिसकी जल्द सफाई कराई जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस बार स्थायी समाधान करता है या फिर समस्या यूं ही बनी रहती है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *