DniNews.Live

नैनी थाने में हंगामे के मामले में जांच का आदेश:प्रयागराज में PHQ पहुंचे पूर्व सैनिक अफसरों से बोले, साथी को बेवजह पीटा

प्रयागराज के नैनी थाने में 27 मार्च को हुए हंगामे के मामले में जांच शुरू हो गई है। पूर्व सैनिकों के एक दल ने पीएचक्यू का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि उनके साथी पूर्व सैनिक दिलीप सिंह को नैनी थाने में पीटा गया। बेवजह उन्हें थाने लाया गया और मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। उनकी शिकायत पर एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है। बोले, जमीन से संबंधित है पूरा प्रकरण पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया, यह पूरा प्रकरण एक जमीन से संबंधित है। इस जमीन को उनके साथी दिलीप सिंह निवासी शक्ति नगर कॉलोनी चाका गंगोत्री नगर ने खरीदा था। आरोप है कि जमीन बेचने वाले ने इसी जमीन को एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया। उसकी मिलीभगत से ही नैनी थाने का एक दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी 27 मार्च को दिन में दिलीप को थाने उठा ले गए। इसका विरोध करने पर उस पर पत्नी समेत मुकदमा दर्ज कर दिया और शांतिभंग में चालान भी कर दिया। पूर्व सैनिकों ने इस पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजयपाल शर्मा ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जांच एडीसीपी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। दो वीडियो भी सामने आए थे
घटना 27 मार्च को हुई थी और इसके दो वीडियो भी सामने आए थे। इसमें एक वीडियो में रिटायर फौजी को पुलिस एक कार में बैठाए नजर आती है। इस दौरान वह चीखकर यह कहता नजर आता है कि मुझे कहां ले जा रहे हो। मेरा सिर फटा, मेरी पत्नी का मिसकैरेज हुआ और मुझ पर ही कार्रवाई की जा रही है। दूसरे वीडियो में वह खून से लथपथ नजर आता है। उधर पुलिस ने रिटायर फौजी, उसकी पत्नी समेत चार लोगों पर मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पहला वीडियो नैनी थाना परिसर का
44 सेकेंड के पहला वीडियो नैनी थाना परिसर का है। इसमें दिलीप को कुछ पुलिसकर्मी प्राइवेट कार में बैठाए नजर आते हैं। जबकि कुछ अन्य पुलिसकर्मी बाहर खड़े दिखाई देते हैं। इनमें से दो दरोगा व अन्य सिपाही शामिल होते हैं। वीडियो शुरू होते ही कार के पास एक महिला खड़ी नजर आती है जो उसकी पत्नी रीना बताई जा रही है। महिला बार-बार यह कहते दिखाई पड़ती है कि कहां लेकर जा रहे हो।
अगले ही पल कार में बैठा फौजी जबरन बाहर आने की भी कोशिश करता दिखाई पड़ता है। इस पर बाहर खड़ा दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी उसे कार में बैठाने की कोशिश करते हैं और इस पर वह यह कहता है कि मेरा सिर फटा, मेरी मैडम का मिसकैरेज हुआ और मुझ पर ही कार्रवाई हुई। वह यह भी कहता सुनाई पड़ता है कि मुझे कहां ले जा रहे हो और मैं नहीं जाऊंगा। इतना कहते हुए वह कार से बाहर आ जाता है। इस दौरान वह यह भी चीखकर यह भी कहता है कि मेरा सिर फटा, मेरी मैडम कर सिर फटा तब आपने कार्रवाई नहीं की। खून से लथपथ बैठा नजर आया
इसके अलावा 34 सेकेंड के दूसरे वीडियो में वह कहीं बैठा नजर आ रहा है और खून से लथपथ दिखाई पड़ता है। उसके सिर में गहरा जख्म भी दिखाई पड़ता है। इस दौरान वीडियो बनाने वाली महिला यह कहती सुनाई पड़ती है कि पूरा सिर फाड़ डाला है। चौकी प्रभारी ने लिखाया है मुकदमा
बता दें कि पुलिस ने एक दिन पहले ही रिटायर फौजी पर मुकदमा भी दर्ज किया है। चौकी प्रभारी गंगोत्री नगर शिवजी गुप्ता इसके वादी हैं। उन्होंने तहरीर में लिखा है, 27.03.2026 को दिलीप को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। वह और दरोगा अंकित शर्मा, सिपाही प्रदीप यादव उसे चिकित्सीय परीक्षण एवं न्यायालय कार्यपालक मजिस्ट्रेट मेजा के समक्ष ले जा रहे थे। थाने से बाहर निकलते ही उसकी पत्नी रीना सिंह व 02 अन्य व्यक्तियों ने उन्हें रोककर गालीगलौज की। लात घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। कहा कि तुम्हें ऐसे झूठे केस में फंसाएंगे कि जिंदगी भर जेल में सड़ते रहोगे। इस तरह अभियुक्त को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगाने का प्रयास करने लगे। शोरगुल सुनकर थाना कार्यालय पर मौजूद सिपाही गोपाल चाहर पहुंचा, तो उसकी वर्दी फाड़ दी। दरोगा अंकित की नेम प्लेट उखाड़ कर तोड़ दी। तब तक दिलीप मौका पाकर भागने लगा, जिस पर पुलिस बल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया।’ दरोगा की इस तहरीर पर दिलीप, उसकी पत्नी व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *