Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

नैनीताल में 1 घंटे में 2 ट्रैवलर पलटी:100 मीटर दूरी पर हुए दोनों हादसे, गाजियाबाद-दिल्ली से घूमने आए 18 टूरिस्ट घायल


                 नैनीताल में 1 घंटे में 2 ट्रैवलर पलटी:100 मीटर दूरी पर हुए दोनों हादसे, गाजियाबाद-दिल्ली से घूमने आए 18 टूरिस्ट घायल

नैनीताल में 1 घंटे में 2 ट्रैवलर पलटी:100 मीटर दूरी पर हुए दोनों हादसे, गाजियाबाद-दिल्ली से घूमने आए 18 टूरिस्ट घायल

गाजियाबाद और दिल्ली से नैनीताल घूमने आए टूरिस्टों की दो टैम्पो ट्रैवलर गाड़ियां रविवार को कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर एक घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर पलट गईं। दोनों हादसे करीब 100 मीटर की दूरी पर हुए, जिनमें कुल 18 पर्यटक घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। पहला हादसा दिल्ली से आए पर्यटकों का था, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। उनकी टैम्पो ट्रैवलर तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 11 लोग सवार थे, जिनमें सभी लोगों को चोट लगी है। गंभीर घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरा हादसा करीब एक घंटे बाद उसी मार्ग पर हुआ, जहां गाजियाबाद से आए पर्यटकों की टैम्पो ट्रैवलर भी मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गई। इस वाहन में चालक समेत 17 लोग सवार थे, जिनमें 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कालाढूंगी कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि अचानक वाहन के अनियंत्रित होने के कारण दोनों हादसे हुए हैं। हादसे के बाद की कुछ PHOTOS देखें…
अब दोनों हादसों के बारे में डिटेल में पढ़िए… पहला हादसा- प्रिया बैंड के पास पलटी गाड़ी पहला हादसा कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड से करीब 2 किलोमीटर नीचे कालाढूंगी की ओर हुआ। दिल्ली के चामुंडा पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को लेकर जा रही टैम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में ड्राइवर समेत 11 लोग और एक छोटी बच्ची सवार थी। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। 11 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर चामुंडा पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के कर्मचारियों की टैम्पो ट्रैवलर हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए। इनमें राजीव (40), पूजा नागपाल (40), विनय मिश्रा (50), विमल कुमार (24), अश्वनी कुमार (42), मिनाक्षी (27), क्रिस्टीना (3), अनुज (45), रिकू (25), उत्कर्ष यादव (25) और कमेश कुमार (27) शामिल हैं। इनमें से राजीव, पूजा नागपाल, मिनाक्षी, अनुज और उत्कर्ष यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। दूसरा हादसा- ये भी प्रिया बैंड के पास हुआ… प्रिया बैंड से 2 किमी आगे पलटी गाजियाबाद की गाड़ी दूसरा हादसा भी प्रिया बैंड से करीब 2 किलोमीटर आगे हुआ। यहां पर मोदीनगर (गाजियाबाद) से दो टैम्पो ट्रैवलर में करीब 35 पर्यटक भीमताल और नैनीताल घूमने आए थे। इनमें से एक वाहन (HR 55AQ 0502) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस वाहन को संदीप पुत्र जोगेंद्र निवासी सोनीपत (हरियाणा) चला रहा था और इसमें चालक समेत 17 लोग सवार थे। गाजियाबाद के 7 पर्यटक घायल, एक गंभीर मोदीनगर (गाजियाबाद) से परिवार के साथ घूमने आए पर्यटकों की टैम्पो ट्रैवलर पलटने से 7 लोग घायल हो गए। इनमें कृष्णा (15), ऋषिका (25), उमा (60), पूजा (40), देवेंद्र कुमार गुप्ता (60), गिरीश उर्फ कैलाश (37) और सतीश कुमार (50) शामिल हैं। हादसे में गिरीश उर्फ कैलाश को गंभीर चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को हल्की चोटें आईं और उनका इलाज कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। तीखा मोड़ और लापरवाही बना हादसों की वजह कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग का यह हिस्सा तीखे मोड़ के कारण पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक इस स्थान पर पहले भी कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां कोई स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। रविवार को भी दोनों हादसे इसी इलाके में कुछ दूरी पर हुए, जिससे यह साफ हो गया कि यह मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत हैं और न ही स्पीड कंट्रोल के प्रभावी इंतजाम, जिससे बाहर से आने वाले चालक अक्सर स्थिति को समझ नहीं पाते। ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, पुलिस-एम्बुलेंस ने संभाली स्थिति पहले हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। कई लोग अपने स्तर पर ही घायल पर्यटकों को संभालते और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत-बचाव कार्य तेज किया गया और घायलों को क्रमवार अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी सूचित किया और मौके पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति को संभाला। अस्पताल में रोती बच्ची और भागदौड़ के बीच इलाज दोनों हादसों के बाद जब घायलों को अस्पताल लाया गया तो वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एम्बुलेंस के पहुंचते ही पुलिसकर्मी और अस्पताल स्टाफ घायलों को तेजी से इमरजेंसी वार्ड तक ले जाते नजर आए। इस दौरान कई भावुक दृश्य भी सामने आए। एक घायल महिला को व्हीलचेयर पर ले जाया जा रहा था, जबकि अपनी मां को घायल हालत में देखकर एक नन्ही बच्ची रोती हुई नजर आई। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के चेहरों पर घबराहट साफ दिख रही थी, वहीं डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के इलाज में जुटी रही। ————- ये खबर भी पढ़ें…. नैनीताल में खाई में गिरी कार, दो की मौत:रस्सियों के सहारे 250 मीटर नीचे से किया रेस्क्यू; उन्नाव से जागेश्वर जा रहे थे चार पर्यटक नैनीताल में शनिवार को 250 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस और आसपास के लोगों ने रस्सियों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। (पढ़ें पूरी खबर)


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *