Breaking News

नैनीताल में ब्रेक फेल होने से पलटी ट्रैवलर:गाजियाबाद से घूमने आए 17 टूरिस्ट घायल, 2 की हालत गंभीर

                 नैनीताल में ब्रेक फेल होने से पलटी ट्रैवलर:गाजियाबाद से घूमने आए 17 टूरिस्ट घायल, 2 की हालत गंभीर

नैनीताल में ब्रेक फेल होने से पलटी ट्रैवलर:गाजियाबाद से घूमने आए 17 टूरिस्ट घायल, 2 की हालत गंभीर

कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार को ब्रेक फेल होने से एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 17 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी पर्यटक नैनीताल घूमकर गाजियाबाद लौट रहे थे। पहाड़ी मार्ग पर अचानक ब्रेक जवाब देने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस टीम पहुंची और घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जबकि गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *