मैनपुरी में मंगलवार को ललूपुर स्थित देव नर्सिंग होम में नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित संवेदना फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही और गणितज्ञ रत्नेश कुमार का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। रत्नेश कुमार को भारत सरकार से “सबसे छोटी संख्याएं लिखने के तर्क” पर अंतरराष्ट्रीय कॉपीराइट रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है। यह सम्मान समारोह नेताजी सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित गांधी हॉल में सम्मानित होने के बाद इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही जैसे ही जनपद मैनपुरी पहुंचे, समर्थकों और समाजसेवियों ने उनका अभिनंदन किया। राही ने कहा कि यह सम्मान मैनपुरी की जनता को समर्पित है और वे जीवनभर समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उनका स्वागत नगर से शुरू होकर बी.एस. ग्लोबल एकेडमी, नगला ताल और ग्राम घुटारा मासूमपुर तक जारी रहा, जहां सैकड़ों लोगों ने उनका अभिनंदन किया। गणितज्ञ रत्नेश कुमार देशभर में अपने गणित के सूत्रों को 100 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में प्रदर्शित कर चुके हैं। उनका विभाज्यता का महासूत्र, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ की उद्गम पुस्तक एवं उद्गम पोर्टल में प्रकाशित हो चुका है। इस पोर्टल का विमोचन मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया था। कार्यक्रम में सुरेश सिंह चौहान एडवोकेट, तेज सिंह पाल पूर्व प्रवक्ता, अशोक यादव एडवोकेट पूर्व शासकीय अधिवक्ता, विक्रम सिंह एडवोकेट पूर्व शासकीय अधिवक्ता, रूप सिंह, उमाशंकर राजपूत, सचिन कुमार, इंजीनियर अनुज यादव, पंचम सिंह, कृष्ण कुमार, अभिषेक, सूरज, खुशबू, वैशू, डॉ. के.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply