DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नेपाल में बस हाईवे से नदी में गिरी:18 की मौत, 25 घायल, मरने वालों में 2 विदेशी नागरिक; कंट्रोल खोने से हुआ हादसा

नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार तड़के एक पैसेंजर बस हाईवे से नदी में गिर गई। नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हैं। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं। हालांकि, यह किस देश से थे और इनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस बल (APF) के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। बाद में एक अन्य यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया। हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बस (Ga 1 Kha 1421) पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी किसी कारण ड्राइवर का बस से कंट्रोल हो गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा तड़के करीब 1:30 बजे धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैंसिगौड़ा इलाके में हुआ। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के समय बस में 44 लोग सवार थे मरने वालों में 12 पुरुषों और 6 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे। घायल 26 यात्रियों को बचा लिया गया है। कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रेफर कर दिया गया है। यह दुर्घटना आधी रात को होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया।


https://ift.tt/FS6ZWCR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *