‘एक पैग के लिए 25 हजार देने होंगे। 30 हजार में पहाड़ी लड़की मिल जाएगी। दोस्तों के साथ आइए और न्यू ईयर पर ग्रुप सेक्स इंजॉय कीजिए। 20 साल पुरानी दारु और लड़की इस ठंड में भी पसीना छुड़ा देगी। ग्रुप सेक्स का पैकेज महंगा होगा, लेकिन यादगार पार्टी हो जाएगी। भारतीय बुकिंग से नेपाल के 70% होटल फुल हैं। लास्ट टाइम में तो यह पैकेज और बढ़ जाता है फिर कितना भी जुगाड़ हो इंजॉय नहीं कर पाइएगा..।’ यह दावा नेपाल में भारतीय पर्यटकों के लिए न्यू ईयर की डर्टी पार्टी अरेंज कराने वाले एजेंट्स कर रहे हैं। बिहार में शराबबंदी और यूपी में योगी की सख्ती से भारतीय नेपाल में इंजॉय के इंतजाम कर रहे हैं। एजेंट और ग्राहक बनकर नेपाल पहुंची भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को नए साल पर ग्रुप सेक्स का ऑफर दिया गया। डर्टी सेलिब्रेशन के दूसरे पार्ट में देखिए और पढ़िए नेपाल में कैसे फुल हो गए 70% होटल। बिहार में शराबबंदी, यूपी में योगी की सख्ती से बढ़ी डिमांड भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम को न्यू ईयर पर नेपाल में होटल और लड़कियों की डिमांड का इनपुट मिला। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि बिहार में शराबबंदी और यूपी में योगी की सख्ती के कारण नेपाल के 70% होटल न्यू ईयर पार्टी के लिए 15 दिसंबर तक फुल हो गए हैं। कई होटल मालिकों ने तो 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नो रूम का बोर्ड लगा दिया है। यह बात भी सामने आई कि नेपाल के होटलों में भारतीय पर्यटकों की डिमांड को देखते हुए इस बार इंजॉय के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। नए साल पर पुरानी शराब और पहाड़ी लड़कियों की अधिक डिमांड है। भारतीय पर्यटक नेपाल को सुरक्षित मानते हैं, क्योंकि वहां होटल में भी कोई जांच नहीं होती है। पर्यटकों को अपने हिसाब से फुल इंजॉय करने की पूरी आजादी होती है। तह तक पहुंचने के लिए भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने नेपाल में लड़की और शराब के साथ इंजॉय करवाने वाले एजेंट्स से पूरी डील की है। 1.34 लाख रुपए लीटर वाली शराब न्यू ईयर पार्टी के लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रक्सौल बॉर्डर से लेकर नेपाल के हेटौडा तक लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में छोटे-बड़े लगभग 250 होटल, गेस्ट हाउस हैं। इसमें न्यू ईयर पार्टी के लिए लगभग 70% फुल हैं। कई में नो रूम का बोर्ड लग गया है। सिर्फ होटल ही नहीं, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यहां पहले से ही लड़कियों और मनपसंद ब्रांड की शराब की बुकिंग हो गई है। 15 हजार से लेकर 1.34 लाख रुपए तक की महंगी शराब की पहले से ही बुकिंग कराई जा रही है, जबकि लड़कियों की बुकिंग 12 हजार से लेकर 35 हजार रुपए प्रति नाइट के हिसाब से हो रही है। यहां यूपी और बिहार के रहने वाले कारोबारी और युवाओं ने ज्यादा बुकिंग करवाई है। बुकिंग के लिए बॉर्डर एरिया में इंजॉय ऑफर के साथ एजेंट भी एक्टिव हैं, जो नेपाल में बैठे नेटवर्क तक ग्राहकों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को नेपाल के वीरगंज के संजय लामा का नंबर मिला। फोन पर बातचीत के बाद हम संजय लामा से मिलने नेपाल के हेटौडा पहुंचे। विक्की ने दावे के साथ कहा यहां शराब और लड़की से ही न्यू ईयर पार्टी होती है। पैसा खर्च कीजिए जो चाहिए जैसा चाहिए सब मिल जाएगा। नए साल में भारत से आने वालों के लिए इस बार सब तरह की व्यवस्था है। ग्रुप सेक्स के लिए भी लड़कियों की व्यवस्था हो जाएगी। रिपोर्टर – 31 दिसंबर और 1 जनवरी को वीआईपी गेस्ट इंडिया से आएंगे, उनके लिए फुल इंजॉय चाहिए। संजय – वो…नए साल का जश्न मनाएंगे। रिपोर्टर – हां, भारत में पार्टी नहीं हो पाती है, इंजॉय इधर ही करना है। व्यवस्था हो जाएगी क्या? संजय – आपको क्या-क्या करना है, खुलकर बताइए। रिपोर्ट – 31 की रात को लोग आएंगे, आपके पास क्या-क्या व्यवस्था है, बताइए। संजय – कितने लोग यहां आएंगे। रिपोर्टर – 10 लोगों का ग्रुप है। संजय – नए साल में बहुत लोग आएंगे, पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्टर – तो क्या किया जाए, कैसे होगा? संजय – पूरा होटल बुक कर लीजिए, बाकी बाहर के लोगों के लिए बंद कर देंगे। लड़कियां भी चाहिए? रिपोर्टर – हां, बिना लड़की के कहां इंजॉय होगा। संजय – कितने लोगों के लिए चाहिए, या ग्रुप के लिए चाहिए? रिपोर्टर – 10 लोग हैं, ग्रुप वाला ही कर दीजिए। संजय – मैं ब्रोकर को बुला देता हूं, सब कुछ समझा देगा। वह ग्रुप के लिए पूरा इंतजाम कर देगा। रिपोर्टर – ग्रुप में कोई दिक्कत तो नहीं होगी, भारत में समस्या हो जाती है। संजय – नहीं, नहीं कोई दिक्कत नहीं, सब कुछ हो जाएगा। रिपोर्टर – लड़कियां कहां की होंगी? संजय – ब्रोकर आएगा सब लड़कियों की फोटो दिखा देगा, आप फोटो देखकर पसंद कर लीजिए। रिपोर्टर – ठीक है, बात कर के सबके पैसे बता दीजिए। संजय – देखिए, मेरे यहां बार में जो लड़कियां हैं, वो इंजॉय करा देंगी, डांस करेंगी। रिपोर्टर – इसके अलावा ग्रुप के इंजॉय के लिए क्या होगा? संजय – दूसरी लड़कियां बाहर से आएंगी। रिपोर्टर – भारत के और लोग भी 31 को रहेंगे क्या यहां? संजय – बहुत लोग आते हैं। बिहार के मोतिहारी से बहुत सारे लोग आते हैं, बहुत पैसे भी खर्च करते हैं, पूरा इंजॉय करते हैं। पहले आप लड़की पसंद कर एडवांस बुकिंग कर लीजिए। संजय लामा से हेटौडा के रहने वाले एजेंट सुरेश के बारे में जानकारी मिली। सुरेश लड़कियों की बड़े पैमाने पर डीलिंग करता है। सुरेश ने बताया कि नए साल पर 31 दिसंबर की रात के लिए नेपाल में होटल, शराब और लड़की की काफी डिमांड है। यूपी और बिहार से पूरा नेपाल पट जाएगा। भारत से अधिक संख्या में लोग काफी पहले ही होटल बुक करा चुके हैं। इसी वजह से अब कमरे और लड़की की व्यवस्था मुश्किल हो रही है। रिपोर्टर – आप सुरेश दाई हैं? सुरेश – हां, मैं ही सुरेश हूं। रिपोर्टर – आपसे ही फोन पर बात हुई थी। सुरेश – हां हां, मुझसे ही हुई थी बताइए न काम क्या है? रिपोर्टर – 31 दिसंबर की नाइट के लिए प्रोग्राम है, क्या-क्या व्यवस्था हो जाएगी? सुरेश – नए साल पर तो बहुत मुश्किल होता है, अभी जबरदस्त बुकिंग है। रिपोर्टर – तब कैसे होगा, बहुत उम्मीद से आए हैं? सुरेश – इंडिया के लोगों ने एडवांस बुकिंग करवा रखी है, बहुत भीड़ है। रिपोर्टर – मतलब एडवांस बुकिंग बहुत ज्यादा हो चुकी है? सुरेश – हां, बहुत ही ज्यादा। एजेंट बोला – भारत में सख्ती से नेपाल में कमाई का सीजन एजेंट सुरेश एडवांस बुकिंग और लड़कियों की बुकिंग फुल होने से रिपोर्टर को बहुत इंटरटेन नहीं कर रहा था। वह बार-बार बस यही कह रहा था कि भारत में सख्ती के कारण नेपाल में यही समय कमाई का है। इधर उधर समय बर्बाद करने के बजाए एजेंट व्यवस्था में जुटे रहते हैं। एजेंट ने साफ कहा कि नेपाल में ऐश करना है तो दिसबंर के फर्स्ट वीक में ही एडवांस बुकिंग कराना है। यहां ग्रुप का ग्रुप आता है और एजेंट के जरिए बुकिंग कराता है। सुरेश ने कहा कि बिहार के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं है। नेपाल के बीरगंज और बॉर्डर के अंदर कुछ होटलों में ही इंतजाम संभव है। नेताओं और कारोबारियों के लिए पहले से ही सब सेट है। बिहार में शराबबंदी और नेपाल में शराब फ्री होने से भीड़ ज्यादा है। रिपोर्टर – बिहार ले जाने के लिए लड़कियां मिल जाएंगी क्या। सुरेश – बिहार के लिए अभी उपलब्ध नहीं है, सब पहले से बुक हैं। रिपोर्टर – यहां जगह नहीं है तो भारत में लड़की ले जाएं। सुरेश – सब लड़कियां एडवांस में बुक हैं, नेपाल बॉर्डर के अंदर कुछ हो सकता है। रिपोर्टर – इंडिया साइड में भी आपकी कोई व्यवस्था है? सुरेश – नहीं, अभी हमारी व्यवस्था नेपाल के बीरगंज तक ही है। रिपोर्टर – होटल में लड़कियां कैसे पहुंचेंगी? सुरेश – सब मैनेज हो जाएगा। वहां हमारे कांटेक्ट हैं, लड़कियां लगातार जाती रहती हैं। रिपोर्टर – होटल और गेस्ट हाउस में कोई दिक्कत तो नहीं है? सुरेश – कोई दिक्कत नहीं होगी, यहां सब फ्री है। रिपोर्टर – यहां होटल में सबसे ज्यादा किस तरह के लोग आते हैं? सुरेश – दिसंबर के आखिर तक सभी होटल फुल हो जाते हैं। रिपोर्टर – कहां के लोगों ने एडवांस में बुकिंग करवाई है? सुरेश – इंडिया के लोग नहीं आएंगे तो होटल का धंधा ही नहीं चलेगा, फिर सब कारोबार बंद करना पड़ेगा। रिपोर्टर – नेताजी भी आते हैं क्या? सुरेश – हां, नेताजी आते हैं, कारोबारी भी आते हैं। जिनके पास पैसा है, वही लोग आते हैं। रिपोर्टर – नेपाल में इतनी भीड़ आने की वजह क्या है। सुरेश – उधर दारू बैन है, बाबा सख्ती दिखाता है, इधर दारू लड़की सब फ्री है, इसलिए लोग यहां आते हैं। रिपोर्टर – देखिए, फुल एंजॉय और सब कुछ चाहिए। सुरेश – सब कुछ मिलेगा, कोई दिक्कत नहीं होगी। बस बुकिंग जल्दी कराइए। Gen-Z आंदोलन के बाद लड़कियों पर नजर इन्वेस्टिगेशन के दौरान यह भी पता चला कि नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद लड़कियों को लेकर थोड़ी सख्ती हुई है। क्योंकि इस आंदोलन में देह व्यापार और लड़कियों की तस्करी पर अंकुश लगाने का मुद्दा उठा था। इस कारण से इस काम में जुड़ी लड़कियां अब काफी अलर्ट होकर काम करती हैं। वह बिना एडवांस बुकिंग के कहीं नहीं जाती है। न्यू ईयर पार्टी के लिए होटल्स और गेस्ट हाउस उन्हें पहले ही हायर कर लिया है। Gen-Z आंदोलन के बाद से पहाड़ की बहुत-सी लड़कियां वापस चली गई हैं। पहाड़ की लड़कियों की सबसे अधिक डिमांड है। इसलिए जो लड़की बची हैं, उनके पास समय ही नहीं है। एक-एक लड़की कई ग्रुप के लिए बुक है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान सुरेश से हमें विक्की का इनपुट मिला। विक्की के पास बहुत पहाड़ी लड़कियां हैं। वह होटल और गेस्ट हाउस में ग्रुप में आए लड़कों के लिए लड़कियों की सप्लाई करता है। सुरेश ने बताया विक्की को पकड़ लीजिए पहाड़ी लड़कियां जितना चाहिएगा मिल जाएंगी। काफी छानबीन के बाद विक्की का नंबर मिला। एजेंट विक्की ने कई खुलासे किए। वह शराब और लड़कियों का बड़ा सौदागर निकला। रिपोर्टर – इंडिया में लड़कियों को 31 दिसंबर के लिए ले जाना है? विक्की – फिलहाल इंडिया में कोई नहीं जाएगा, सेमरा तक जाएंगे, जो इंडिया बॉर्डर से करीब 30 किलोमीटर अंदर है। रिपोर्टर – सेमरा तक लड़कियां चली जाएंगी? विक्की – (हाथ से धीरे बोलने का इशारा करते हुए) कितनी लड़कियां चाहिए? रिपोर्टर – मुझे 7 लड़कियां ग्रुप के लिए चाहिए, आप बताइए कैसे करना है। विक्की – एक लड़की का 12 हजार लगेगा, इसके अलावा किराया आपको देना होगा। रिपोर्टर – लड़कियां सब नेपाली रहेंगी ना? विक्की – हां, सब नेपाली लोकल और पहाड़ी लड़कियां हैं। रिपोर्टर – क्या उम्र होगी लड़कियों की? विक्की – 20 से ऊपर और 25 से नीचे की सभी लड़कियां हैं। रिपोर्टर – नेता लोगों का कार्यक्रम है, तो ठीक से देख लीजिए। विक्की – नेता और व्यापारी के लिए ही यह लड़कियां हैं। इन्हें अच्छा सामान चाहिए होता है। रिपोर्टर – हां, आप समझ ही रहे हैं। विक्की – नेता लोगों के लिए 15 हजार रुपए प्रति लड़की लगेगा। पहले फोटो देख लीजिए, फिर बात कीजिए। रिपोर्टर – सभी होटल और लड़कियों की बुकिंग हो गई है क्या? विक्की – हां, लगभग होटल और लड़कियां पहले से बुक हैं। रिपोर्टर – सब इंडिया के लोग हैं? विक्की – हां, लगभग सब इंडिया के ही लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। रिपोर्टर – यह पहले से चलता आ रहा है, या इस साल ज्यादा बढ़ा है? विक्की – पहले से है, लेकिन इस साल ज्यादा है। लोग 31 को आएंगे, 1 तारीख को चले जाएंगे। रिपोर्टर – आने वाले लोगों के लिए पूरी व्यवस्था है? विक्की – सब कुछ है, डांस के लिए अलग से देना होगा। रिपोर्टर – नेकेड डांस की भी व्यवस्था हो जाती है क्या? विक्की – हां, हो जाएगी, लेकिन रूम के अंदर, ग्रुप में थोड़ा दिक्कत है। ग्रुप न्यूड डांस और फुल इंजॉय के लिए पूरा इंतजाम रिपोर्टर से डील में विक्की ने शराब और लड़कियों को लेकर कई बड़े खुलासे किए। विक्की ने बताया कि ग्रुप के लिए सब कुछ मिल जाएगा। यहां लड़कियों का ऐसा ग्रुप है जो ग्रुप में फुल इंजॉय करा देती हैं। अगर थोड़े कपड़े रहेंगे तो ग्रुप में भी डांस कर लेगी, उसके बाद पूरा इंजॉय हो जाएगा। लड़कियों को सेट करना होता है। जब एजेंट से सवाल किया गया कि ग्रुप में फुल इंजॉय से लड़की मना तो नहीं करेगी? तब विक्की ने दावा किया कि नेपाल में सब कुछ होता है, बस पैसा देना होता है। रिपोर्टर – लड़कियां ग्रुप के लिए मना तो नहीं करेंगी? विक्की – नहीं, मना क्यों करेगी, फुल सर्विस का अलग चार्ज है। ग्रुप में फुल सर्विस वाली अलग हैं। रिपोर्टर – समझ गया, ग्रुप वाला ही कर दीजिए। विक्की – हां, अभी सेट कर लीजिए सब हो जाएगा। रिपोर्टर – पैसा बताइए तो फिर ग्रुप के लिए सेट कर लेते हैं? विक्की – ग्रुप में काम करने वाली लड़कियों का पता लगाने दीजिए, सब एडवांस बुकिंग पर हैं। शराब की बुकिंग करा लीजिए, नहीं तो इंजॉय अधूरा होगा एजेंट ने शराब को लेकर बड़ा खुलासा किया। एजेंट ने बताया कि पहले से शराब की बुकिंग नहीं कराने वालों को अच्छा ब्रांड नहीं मिल पाता है। अगर पहले से बुक कराया जाए तो शराब ब्रांडेड मिल जाती है, नहीं तो शराब के बिना पूरी पार्टी फीकी हो जाएगी। रिपोर्टर – शराब तो हमेशा मिल ही जाती होगी? विक्की – नहीं, शराब की बुकिंग अभी करा लीजिए, बड़े ब्रांड जल्दी नहीं मिलती। रिपोर्टर – क्यों, उसकी भी एडवांस बुकिंग होती है क्या? विक्की – हां, बड़े लोग आ रहे हैं तो बड़ा ब्रांड चाहिए होता है। रिपोर्टर – कौन सा ब्रांड मिलेगा? विक्की – ब्लैक लेबल या रेड लेबल मिल जाएगी। रिपोर्टर – क्या रेट होगा इसका, कितना एडवांस देना होगा? विक्की – 10 हजार तक का पड़ेगा, लेकिन होटल में 15 हजार लगेगा। रिपोर्टर – और कोई ब्रांड नहीं है क्या? विक्की – ब्रांड बहुत है, 4 से 5 लाख तक का भी मिलेगा। रिपोर्टर – यह कौन सी शराब है? विक्की – ऑर्डर अभी कर दीजिए, पैसा भेज दीजिए, खरीदकर रख लेंग। रिपोर्टर – कितना पैसा एडवांस भेजना होगा? विक्की – बड़े ब्रांड के लिए पूछकर बताऊंगा, आपकी प्रोफाइल के हिसाब से ब्रांड चाहिए और उसमें ज्यादा पैसा लगेगा, वॉट्सऐप पर मैसेज कर दूंगा। नेपाल के होटलों में लड़कियों का कोड वर्ड नेपाल के होटलों में लड़कियों का कोड वर्ड चलता है। एजेंट विक्की ने बताया कि सब कुछ कोड पर होता है। आप कोड बोलिएगा होटल वाला समझ जाएगा। जब विक्की से सवाल किया गया कि किस होटल में बुकिंग होगी, वहां का क्या कोड होगा? विक्की ने बताया कि होटल क्लासिक और इच्छा में चले जाइए। वहां रूम बुक हो जाएगा। मेरा नाम बोलिएगा। बस एक्स्ट्रा गेस्ट होंगे कहना है, इतने में सब मैनेज हो जाएगा। विक्की ने न्यूड डांस से लेकर शॉर्ट कपड़ों में डांस करने वाली लड़कियों के बारे में भी बताया। विक्की ने कहा, कभी-कभी न्यूड डांस की बात मुंह से मत बोलिएगा, लड़की खुद से सब कर देगी। पार्टी के साथ कपड़ा उतरता जाएगा और आपका ग्रुप फुल इंजॉय करेगा। कहीं से कोई दिक्कत नहीं आएगी। सब खुद से मैनेज होता है, बुकिंग में नियम शर्त थोड़ी होती है। शराब का नशा चढ़ते ही लड़कियां आपको नचाएंगी। बस उनके भी ड्रिंक की व्यवस्था गेस्ट को करनी होती है। विक्की ने हमें भारत नेपाल बॉर्डर से इंडिया की ओर लगभग 30 किलोमीटर अंदर स्थित कुछ होटलों के नाम दिए। विक्की ने बताया कि इन होटलों में उसके रेफरेंस से हमें रूम मिल जाएगा और लड़कियां भी मिल जाएगी। पता लेकर हम नेपाल के सिमरा स्थित कुछ होटलों में पहुंचे, जहां हमारी मुलाकात क्लासिक होटल के मैनेजर धीरज से हुई। हमने इशारों में बात की। पहले तो उसने मना किया, लेकिन मोबाइल नंबर देखने के बाद बात करने को तैयार हो गया। रिपोर्टर – क्या कुछ व्यवस्था हो जाएगी? धीरज – खाने और रहने की व्यवस्था हो जाएगी। रिपोर्टर – जिसने भेजा है, उसने बोला है कि एक्स्ट्रा गेस्ट होंगे, बता दीजिएगा। धीरज – मतलब लड़की? आप ला सकते हैं। रिपोर्टर – मतलब लड़कियों को विक्की ही प्रोवाइड कराएंगे। धीरज – हां, हो जाएगा, लेकिन हॉल पहले से बुक हैं ना। रिपोर्टर – क्यों, पहले से बुकिंग पूछ रहे हैं? धीरज – इंडिया के लोगों की पहले से बुकिंग है, मुजफ्फरपुर की पार्टी है। रिपोर्टर – कोई और व्यवस्था है क्या? धीरज – एक ओपन गार्डन मेरे पास है, जिसमें आपकी पार्टी हो जाएगी। रिपोर्टर – खुले में है तो दिक्कत होगी ना? धीरज – नहीं, उसे ग्रुप के लिए सेपरेट कर दिया जाएगा। कोई इंटरफेयर नहीं होगा। आप जो चाहिए, वह कीजिए। रिपोर्टर – हाई प्रोफाइल लोग हैं, कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धीरज – आप हमारे गेस्ट हैं, कैसे दिक्कत होगी? आप भरोसा कर सकते हैं। रिपोर्टर – डर लगता है, नेपाल है ना? धीरज – मैं इतने कॉन्फिडेंस में बोल रहा हूं, आप समझ सकते हैं, यहां कैसे एंजॉय कीजिएगा। रिपोर्टर – बाकी चारों तरफ के होटल तो बुक होंगे? धीरज – हां, न्यू ईयर को लेकर अधिकतर होटल बुक हैं। रिपोर्टर – कितने होटल हैं यहां पर? धीरज – होटल तो बहुत सारे हैं, लेकिन यहां 6 बड़े होटल हैं, जहां आप आराम से रह सकते हैं। रिपोर्टर – बड़े होटल में क्या फायदा होता है? धीरज – यहां रेड पड़ने का कोई चांस ही नहीं होता है, बाकी जगहों पर थोड़ा रिस्क है। रिपोर्टर – रहने के लिए क्या-क्या देना होगा? धीरज – आईडी कार्ड दे दीजिएगा, बाकी किसी चीज के लिए परेशान नहीं होना है, सब मैं देख लूंगा। रिपोर्टर – सिक्योरिटी को लेकर थोड़ा डर रहे थे। धीरज – उसकी टेंशन मत लीजिए, सिक्योरिटी के लिए मैं हूं, कोई दिक्कत नहीं है। रिपोर्टर – इसमें स्पा सेंटर भी है क्या? धीरज – हां, स्पा है, उसमें 2 हजार लगता है, लेकिन आप लोगों के लिए कंसेशन रहेगा। रिपोर्टर – दो हजार रुपए तो ज्यादा हैं। धीरज – हां, ज्यादा है, लेकिन यहां सुरक्षा की पूरी गारंटी है। नेपाल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन में होटल लड़की के साथ शराब की भी एडवांस में बुकिंग हो रही है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान एजेंट विक्की से हमें शराब सप्लायर विराट का नंबर मिला, जो इंडियन गेस्ट के लिए महंगी शराब की व्यवस्था में जुटा है। शराब के सप्लायर ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए। विराट ने बताया कि सस्ते ब्रांड की शराब भी उपलब्ध है, लेकिन महंगे ब्रांड की शराब पहले से बुक करनी होगी। विराट ने इसके लिए एक रेट लिस्ट भी दी है, जिसमें एक घूंट से लेकर 1 लीटर तक की कीमत दर्ज है। पुरानी शराब के लिए 60% एडवांस दीजिए विराट ने बताया कि पुरानी और ब्रांडेड शराब के लिए 60 प्रतिशत एडवांस देना होगा। अगर समय रहते बुकिंग नहीं कराई गई तो शराब खत्म हो जाएगी। अच्छे गेस्ट के लिए 12 हजार रुपए से लेकर 1.23 लाख तक की शराब है। विराट ने बताया कि एक घूंट का भी इंतजाम हो जाएगा। जॉनी वॉकर, ब्लू लेबल की एक घूंट की कीमत लगभग 4 हजार रुपए होगी। इसी तरह एक पैक की कीमत करीब 25 हजार रुपए पड़ेगी, जबकि एक बोतल की कीमत 1 लाख 23 हजार 500 रुपए हो जाएगी। रिपोर्टर – आपके पास कौन-कौन सी शराब है? विराट – आपको कौन-सी चाहिए, सभी ब्रांड हैं, रेट लिस्ट आपके वॉट्सऐप पर भेज दी है। रिपोर्टर – थोड़ा सा आप बता दीजिए। विराट – जॉनी वॉकर ब्लू लेबल 1 लाख 23 हजार 500 रुपए की है। रिपोर्टर – इतनी महंगी शराब? विराट – 12 हजार रुपए वाली शराब भी है, मैंने सबसे ऊंचा ब्रांड बताया है। रिपोर्टर – इन शराब के ब्रांड के लिए कितने दिन पहले बुकिंग करनी होगी? विराट – 31 दिसंबर के लिए है ना? रिपोर्टर – हां। विराट – 10 से 15 दिन पहले ही एडवांस देना होगा, नहीं तो नहीं मिल पाएगा। रिपोर्टर – इतनी अधिक डिमांड है क्या? विराट – हां भाई, बहुत सारी बुकिंग आ रही है। रिपोर्टर – कहां से बुकिंग आ रही है? विराट – सबसे अधिक इंडिया के लोगों की बुकिंग है। रिपोर्टर – नेता लोग भी आ रहे होंगे? विराट – नेता लोग आते रहते हैं, सुरक्षा की कोई दिक्कत नहीं है। रिपोर्टर – कितना प्रतिशत एडवांस देना होगा? विराट – 60 प्रतिशत तो एडवांस देना ही होगा, तब स्टाक मिलेगा। डर्टी सेलिब्रेशन के तीसरे एपिसोड में देखिए न्यू ईयर के लिए ड्राई स्टेट में कैसे आ रही शराब की खेप। बिहार में कैसे चल रहा शराब और सूखे नशे का कॉकटेल..।
https://ift.tt/H1Ii36r
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply