DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नेताओं की सभा का दौर तेज:शाह ने राजद को घेरा तो तेजस्वी ने रखी अपनी बात, राजद लौटा तो भयानक जंगलराज आएगाः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंगेर और खगड़िया में जनसभा को संबोधित किया। मुंगेर के नौवागढ़ी मैदान में उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने देंगे। लालू-राबड़ी के समय हत्या, अपहरण और फिरौती का दौर था। अगर उनका शासन लौटा तो पहले से भी भयानक जंगलराज आएगा। उन्होंने कहा, नीतीश-मोदी के राज में बिहार विकास की राह पर है। एनडीए पांच पांडवों का गठबंधन है। इंडिया गठबंधन टिकटों के लिए मारा-मारी करने वाला ‘लठमारों का समूह’ है। शाह ने कहा- कांग्रेस और राजद सिर्फ अपने परिवार का भला चाहते हैं। छठ पूजा में शामिल हुए शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के आवास पर छठ पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने वहां छठ महापर्व की महत्ता के बारे में बात की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। अकेले सरकार ना चलाई… पूरा बिहार चलाईः तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा, बिहार सरकार नकलची सरकार हो गई है। पहले पेंशन बढ़ाने का ख्याल नहीं आया। जब हमने कहा तो हड़बड़ी में पेंशन की राशि बढ़ा दी। इन्हें नकल करने भी नहीं आता है। तेजस्वी शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में बोल रहे थे। तेजस्वी ने कहा-सरकार बने के 20 दिन के अंदर नियम बनी कि जौन परिवार में सरकारी नौकरी नईखे, ऊ परिवार में एक सरकारी नौकरी तेजस्वी दिही। बोले- तेजस्वी अकेले बिहार सरकार ना चलाई… पूरा बिहार मिलके सरकार चलाई। बिहार को बदहाल किया
तेजस्वी यादव ने शनिवार को गोगरी और अलौली में जनसभा की। दोनों जगहों पर नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल नीतीश की सत्ता, 11 साल मोदी का शासन, फिर भी बिहार बदहाल है।


https://ift.tt/H7UxoJg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *