छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की कार्यपरिषद में चार नए नामों को शामिल किया गया है। प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने रिक्त सदस्य (सामान्य) और सदस्य (न्यायिक) पदों के सापेक्ष नामांकित किया है। सामान्य सदस्य के रूप में नीतू सिंह,डा. उमेश पालीवाल और आईआईटी कानपुर के प्रो. सत्याकी रॉय को नामित किया गया है। न्यायिक सदस्य के रूप में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति एसके त्रिपाठी को नामित किया गया है। दो वर्ष की अवधि के लिए मान्य सीएसजेएमयू की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि यह नामांकन, पत्र जारी होने की तिथि से दो वर्ष की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पूर्व हो, के लिए मान्य होगा। सामान्य और न्यायिक सदस्यों के नामांकन पर कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने खुशी जाहिर करते हुए नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं। संघ से बेहतर संबंध कार्यपरिषद के नामित सदस्यों में नीतू सिंह शहर के वीएसएसडी कालेज के प्रबंध समिति की सचिव हैं। इसके अलावा इनके परिवार के संघ के बेहतर संबंध हैं। इनके शहर के कई स्कूल भी हैं। इनके अलावा डॉ. उमेश पालीवाल शहर की एक बड़ी पैथोलॉजी के मालिक व समाजसेवी हैं।

Leave a Reply