DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई:10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर कहा- यह भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक पल

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। संस्था ने एक आधिकारिक पत्र भेजकर कहा है कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि साल 1947 से 2025 तक भारत में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी नेता ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। संस्था ने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अनूठी और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दी बधाई पत्र में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने लिखा है कि लगातार दस बार किसी राज्य का नेतृत्व संभालना लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहद दुर्लभ उपलब्धि है। यह न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान का क्षण है। संस्था का कहना है कि इतनी लंबी राजनीतिक यात्रा और लगातार जनता का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि नीतीश कुमार का नेतृत्व, उनका समर्पण और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता कितनी मजबूत है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने क्या कहा? वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने यह भी कहा है कि शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के क्षेत्र में नीतीश कुमार का निरंतर प्रयास लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में संस्था औपचारिक रूप से नीतीश कुमार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल करेगी और उन्हें आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन क्या है? वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन एक प्रमुख वैश्विक संस्था है। यह संस्था दुनिया भर में असाधारण रिकॉर्ड, उल्लेखनीय उपलब्धियों और सांस्कृतिक योगदानों को दर्ज और सम्मानित करती है। यह संस्था प्रतिष्ठित व्यक्तियों, संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों को उनकी उपलब्धियों और योगदानों के आधार पर मान्यता प्रदान करती है। नीतीश कुमार को मिली यह अंतरराष्ट्रीय बधाई, उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।


https://ift.tt/5w1bol7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *