DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘नीतीश कुमार की दिवालियापन से बिहार की इमेज खराब’-सांसद:हिजाब हटाने पर बोले- धार्मिक स्वतंत्रता-संवैधानिक मूल्यों पर हमला

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने एक महिला का हिजाब हटाने की घटना को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह देश के संवैधानिक मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता का सीधा उल्लंघन है। सांसद ने इस घटना के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। धार्मिक स्वतंत्रता सुरक्षित नहीं, तो राजनीतिक स्वतंत्रता का क्या अर्थ सिंह ने जोर देकर कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता ही भारत की लोकतांत्रिक और बहुलतावादी पहचान का आधार है। उनके अनुसार, यदि समाज में धार्मिक स्वतंत्रता सुरक्षित नहीं है, तो राजनीतिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र का अर्थ केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि नागरिकों की गरिमा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना भी है। सांसद ने उस महिला के साहस की सराहना की, जिसने आत्मसम्मान से समझौता न करते हुए सरकारी नौकरी ठुकरा दी। उन्होंने इसे पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। महिला के लिए सम्मान सर्वोपरि, ठुकरा दी नौकरी सिंह ने कहा कि किसी भी महिला के लिए सम्मान सर्वोपरि है और उसे अपने पहनावे, विश्वास तथा पहचान के साथ जीने का पूरा अधिकार है। नौकरी के दबाव में धार्मिक पहचान छोड़ने के लिए मजबूर करना अस्वीकार्य है। सुधाकर सिंह ने इस घटना को केवल एक व्यक्तिगत मामला नहीं माना, बल्कि इसे महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा पर एक गंभीर सवाल बताया। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। संविधान के दायरे में रहकर शासन करना ही जिम्मेदारी सांसद ने सत्ता में बैठे लोगों को संविधान की सर्वोच्चता याद दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान के दायरे में रहकर शासन करना ही उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि समाज के सभी वर्ग इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाएं और धार्मिक स्वतंत्रता व महिला सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट हों। अंत में उन्होंने उस साहसी महिला को सलाम करते हुए कहा कि उसका यह त्याग और आत्मसम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संदेश है कि सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।


https://ift.tt/7QAqLsM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *