नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई की टीम ने शनिवार को शंभू ब्वॉयज हॉस्टल के दरबान से पूछताछ की। इसी दरबान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दरबान दरवाजा धक्का देकर खोलता है और छात्रा को गोद में उठाकर हॉस्टल से नीचे उतरता है। छात्रा को सहज सर्जरी ले जाने तक दरबान साथ रहता है। सीबीआई की टीम हॉस्टल पहुंची और दरबान को अपने साथ ले गई। करीब आधा घंटा तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पूछा-कमरा खोलने के बाद क्या देखा? छात्रा की स्थिति कैसी थी? अस्पताल कैसे ले गए? सीबीआई की टीम प्रभात मेमोरियल अस्पताल भी गई आैर डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ की। अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज भी देखा। सहज सर्जरी, प्रभात मेमोरियल और मेदांता में छात्रा के इलाज की जांच एक मेडिकल एक्सपर्ट टीम भी कर रही है। देखा जा रहा कि इलाज में लापरवाही तो नहीं बरती गई? एफएसएल कर रही धमकी वाली पर्चियों की जांच इधर छात्रा के परिजनों के घर पर्ची फेंककर धमकी देने के मामले की जांच जहानाबाद के शकुराबाद थाने की पुलिस कर रही है। दोनों पर्चे की जांच एफएसएल भी कर रही है। दोनों की हैंडराइटिंग का मिलान एफएसएल करेगी। पीड़ित के घर जहानाबाद पुलिस का एक गार्ड ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान दोनों पर्चियां फेंकी गईं। गार्ड से भी पूछताछ की गई। गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसने किसी अनजान को घर के आसपास नहीं देखा है। हालांकि पीड़ित के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बेड पर बेहोश पड़ी थी छात्रा, दोनों पैर लटके थे दरबान ने कहा-वह ब्वॉयज हॉस्टल में काम करता है। 6 जनवरी को गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन ने उसे फोन किया। कहा कि सी-10 की लड़की अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। नाश्ता और खाना भी नहीं खाई है। इतना सुनने के बाद मैं गर्ल्स हॉस्टल गया और धक्का मारकर गेट खोला। छात्रा बेड पर बेहोश पड़ी थी। उसके दोनों पैर लटके थे। दो छात्रा और वार्डन के साथ ई-रिक्शा से उसे अस्पताल ले गया। वहां एक लड़का पहुंचा, जिसने खुद को छात्रा के मामा का बेटा बताया। इसके बाद मैं सहज सर्जरी से लौट आया।
https://ift.tt/PJ5NOqz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply