DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नीट छात्रा के घर पर लगाए गए CCTV:जहानाबाद में लगातार धमकी भरे लेटर फेंके जाने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

जहानाबाद के शंभू गर्ल हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीबीआई को जांच सौंपे जाने के बाद पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने की कोशिशें सामने आई हैं। परिवार के घर पर दो बार अज्ञात लोगों ने धमकी भरे पत्र फेंके हैं, जिससे परिवार भयभीत है। इन धमकी भरे पत्रों में परिवार को मामले को आगे न बढ़ाने और चुप रहने की चेतावनी दी गई थी। इन घटनाओं के बाद परिवार ने स्थानीय प्रशासन और सीबीआई को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घर पर चौबीसों घंटे दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घर में चार सीसीटीवी भी लगाए सुरक्षा के मद्देनजर, परिवार के घर में चार CCTV भी लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों का उद्देश्य घर के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखना है। इससे धमकी देने या किसी प्रकार की हरकत करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में मदद मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने में सहायता मिलेगी। घटना को लेकर रोष, निष्पक्ष जांच की मांग स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। CBI की टीम लगातार साक्ष्य जुटाने और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिवार न्याय की उम्मीद कर रहा है।


https://ift.tt/zjKWJqB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *