DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

निहारिका छवि बक्सर की नई डीडीसी नियुक्त:नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी का संभालेंगी प्रभार, आकाश चौधरी का बेगूसराय हुआ तबादला

बक्सर के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर 2021 बैच की आईएएस अधिकारी निहारिका छवि को बक्सर का नया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नियुक्त किया है। उन्हें बक्सर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। निहारिका छवि अपनी सक्रिय कार्यशैली और बेहतर प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में पंचायत स्तर से लेकर जिला नेतृत्व तक कई जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक गति दी है। बक्सर जैसे तेजी से विकसित हो रहे जिले में उनकी तैनाती से विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आकाश चौधरी का बेगूसराय हुआ तबादला उनकी नियुक्ति के साथ ही वर्तमान डीडीसी आकाश चौधरी का तबादला बेगूसराय कर दिया गया है, जहां उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। बक्सर में अपने कार्यकाल के दौरान आकाश चौधरी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया था और जिला प्रशासन की कार्यसंस्कृति में सुधार के लिए उल्लेखनीय कदम उठाए थे। अब इन कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निहारिका छवि पर होगी। विशेष बात यह है कि बक्सर में हाल ही में जिलाधिकारी और प्रधान जिला न्यायाधीश जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी महिला अधिकारियों की नियुक्ति हुई थी। अब डीडीसी के रूप में निहारिका छवि की तैनाती के बाद जिला प्रशासन के तीन शीर्ष पदों पर महिला नेतृत्व स्थापित हो गया है। इसे जिले में महिलाओं की बढ़ती प्रशासनिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का एक मजबूत संकेत माना जा रहा है। लंबित योजनाओं को मिलेगी गति जिले के बुद्धिजीवियों का मानना है कि महिला अधिकारियों की यह तिकड़ी बक्सर के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा का संचार करेगी। वहीं, आम जनता में भी उम्मीद है कि नई डीडीसी के आने से लंबित योजनाओं को गति मिलेगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ेगी।


https://ift.tt/VlKnzQq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *