निषादराज जयंती शोभा यात्रा का पवन पांडेय ने किया स्वागत:बोले-परस्पर सहयोग के बिना सही अर्थों में सामाजिक विकास अधूरा
![]()
निषादराज जयंती शोभा यात्रा का पवन पांडेय ने किया स्वागत:बोले-परस्पर सहयोग के बिना सही अर्थों में सामाजिक विकास अधूरा
निषादराज जयंती के मौके पर शोभा यात्रा का नियावा चौराहे व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग बृजेश सिंह चौहान के आवास स्वागत हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। परस्पर सहयोग के बिना सही अर्थों में सामाजिक विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि निषादराज के प्रसंग का वर्णन रामायण की महत्वपूर्ण कड़ी है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। आज निषाद राज एवं महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर निषाद राज की निकली शोभा यात्रा का महासचिव हामीद जाफर मीसम महानगर कमेटी व पार्टी के नेताओं ने नियावा चौराहा पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर निषाद राज एवं महर्षि कश्यप की की जयंती के शुभ अवसर पर उनके चित्र पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम व महानगर कमेटी के पदाधिकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया। प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर रेखा सिंह चौहान, प्रवक्ता राकेश यादव,प्रवीण राठौर, जगन्नाथ यादव,वीरेंद्र गौतम, जेपी यादव, अरौनी पासवान, अंसार अहमद बब्बन , मो0 सोहेल, शिवांशु तिवारी, अजय यादव, नूर बाबू, बाबूराम गोड़,वीरेंद्र गौतम, जितेंद्र यादव, शाहबाज लकी,मंजीत यादव, रोहित यादव भालू, सरोज यादव,इमरान खान, राम दुलारे, राम आज़ोर यादव,नूर बाबू, राकेश मौर्या, अहमद अली,जितेंद्र यादव, समीर, लोग मौजूद रहे!!
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
