DniNews.Live

निवेश मित्र पोर्टल पर 31 मामले लंबित:कौशांबी CDO ने दिए निस्तारण के निर्देश, पिछले महीने 1727 प्रकरण मिले थे

कौशांबी के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विनोद राम त्रिपाठी ने सोमवार शाम उदयन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। CDO ने मुख्यमंत्री उद्यमी युवा योजना के तहत विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा भी की। उन्होंने बैंकर्स को इन आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एमओयू दाखिल करने वाले निवेशकों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनके समाधान के लिए भी निर्देशित किया। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बैठक में बताया कि ‘निवेश मित्र पोर्टल’ पर पिछले एक महीने में कुल 1727 मामले प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1491 मामलों का निस्तारण हो चुका है, जबकि 31 मामले विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित हैं। इन लंबित मामलों में कृषि विभाग के 15, श्रम विभाग के 3, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 7, विद्युत विभाग के 5 और बाट माप विभाग का 1 मामला शामिल है। CDO ने संबंधित अधिकारियों को इन लंबित प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश दिया। CDO ने ओसा मंडी परिसर के अंदर तौल के लिए धर्मकांटा लगाने के मामले पर मंडी सचिव को आगामी बैठक तक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत सराय अकिल के मुक्तिधाम में समरसेबल लगाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हो चुका है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और व्यापारियों से श्रमिकों का पंजीकरण कराने की अपील की। बैठक में प्रवेश केसरवानी, जगदीश चंद्र वैश्य, विपिन केसरवानी, प्रमेश गुप्ता, कृष्ण चंद्र वैश्य, राजू केसरवानी, कुलदीप तिवारी, हर्ष और विमल गुप्ता सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *