भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया। भाजपा कार्यालय में जश्न, अबीर-गुलाल और मिठाइयां बांटी मोतिहारी में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय और आसपास के इलाकों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। इस दौरान पटाखे छोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। युवा और ऊर्जावान नेतृत्व पर पार्टी का भरोसा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि यह पूरे भाजपा परिवार के लिए गर्व का क्षण है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने एक युवा, कर्मठ और ऊर्जावान नेता पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी के रूप में संगठनात्मक क्षमता और मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया था, जिससे केंद्रीय नेतृत्व काफी प्रभावित हुआ। बिहार और बिहारवासियों के लिए गौरव का क्षण पवन राज ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना सिर्फ उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह बिहार और बिहारवासियों के लिए भी गौरव की बात है। इससे राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा। नेताओं ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना इस मौके पर उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन और मीना मिश्रा, जिला प्रवक्ता साजिद राजा, संजीव सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, आशीष कुमार सहित कई नेताओं ने खुशी जताई। सभी ने एक स्वर में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बिहार के युवा नेता नितिन नवीन का चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
https://ift.tt/0IBegh8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply