सिटी रिपोर्टर|समस्तीपुर बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने भाजपा द्वारा बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। डॉ. चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन की यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक कौशल, कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। बिहार में मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए विकासोन्मुखी कार्यों ने उन्हें एक कुशल प्रशासक और प्रभावी संगठनकर्ता के रूप में स्थापित किया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी मिलने से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा। डॉ. तरुण ने कहा कि नितिन नवीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गौरवशाली पल है।
https://ift.tt/OtG8V3Y
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply