शेखपुरा| बांकीपुर से विधायक एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। इस संबंध में पार्टी नेता सतीश कुमार विद्यार्थी ने कहा कि नितिन नवीन एक सुलझे हुए और अनुभवी कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी संगठन में उनके द्वारा लिए गए समझदारी भरे फैसलों का ही परिणाम है कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर ओमकार सेठ, बलराम आनंद, शैलेश बिन्द, पवन कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
https://ift.tt/7Yz3dqK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply