DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नितिन नबीन: संगठन से सत्ता तक की कहानी:पिता के लिए कार्यकर्ता की भूमिका निभाई, छत्तीसगढ़ का चुनाव जिताकार सुर्खियों में आए

नितिन नबीन की राजनीति किसी एक चुनाव या अचानक उभारने की कहानी नहीं है। यह सफर संगठन की सीढ़ियां चढ़ते हुए सत्ता तक पहुंचने का है। 23 मई 1980 को जन्मे नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन युवावस्था से ही शुरू हो गया। पटना की शहरी राजनीति में उन्होंने सबसे पहले पिता के लिए कार्यकर्ता के तौर पर पहचान बनाई, फिर धीरे-धीरे संगठन और सरकार- दोनों में भरोसेमंद चेहरा बनते चले गए। 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज की। इस जीत ने शहरी मतदाता, मिडिल क्लास और व्यापारिक वर्ग में BJP की पकड़ मजबूत की। इसके बाद वे बांकीपुर विधानसभा से लगातार चुनाव जीतते रहे और 2025 तक पांचवीं बार विधायक बने। इस लगातार जीत ने पार्टी के भीतर उन्हें और भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित किया। BJP में छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभार मिला, ये चुनाव जीतने के बाद नितिन सुर्खियों में आए। नितिन नबीन ने राजनीतिक पारी कहां से शुरू की? सबसे पहले BJP से किस तरह जुड़े..पहला चुनाव कब जीता…पढ़िए पूरी रिपोर्ट सबसे पहले देखें मोदी-शाह से नजदीकी की 5 तस्वीरें… पब्लिक को दिया मैसेज- मैं सिर्फ नेता नहीं एक्जीक्यूशन मिनिस्टर हूं नितिन नबीन की राजनीति का सबसे मजबूत आधार बिहार की शहरी सीटें हैं। पटना की बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांच बार जीत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। बांकीपुर, पटना साहिब, दीघा, कुम्हरार और पटना पश्चिम जैसी सीटें जिले की उन शहरी सीटों में शामिल हैं, जहां मिडिल क्लास, व्यापारी वर्ग, प्रोफेशनल्स और सरकारी कर्मचारियों की निर्णायक भूमिका रहती है। नितिन ने इन वर्गों के मुद्दों में सड़क, ट्रैफिक, नगर सेवाएं, कानून-व्यवस्था और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार राजनीतिक एजेंडा बनाया। पथ निर्माण और नगर विकास विभाग संभालते हुए उन्होंने शहरी मतदाताओं के बीच यह संदेश दिया कि वे सिर्फ नेता नहीं, बल्कि एक्जीक्यूशन वाले मंत्री हैं। बीजेपी संगठन के भीतर भी नितिन नबीन को शहरी रणनीति का जानकार माना जाता है। चुनाव के दौरान बूथ मैनेजमेंट, शहरी वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लानिंग और मिडिल क्लास वोटर तक पहुंच है। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं। भाजपा कार्यालय में जमकर मना जश्न… वर्किंग प्रेसिडेंट बनने के बाद बोले- यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। 45 साल के नितिन बिहार के पहले नेता हैं, जिसे भाजपा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। अगर वह नड्डा की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो बिहार के पहले नेता होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के लिए बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा- यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है और मेरा मानना ​​है कि कार्यकर्ता के रूप में काम करने से पार्टी के वरिष्ठ नेता हमेशा इस पर ध्यान देते हैं। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे ये मौका दिया।


https://ift.tt/Q9RsLcu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *