DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने:सहरसा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी

सहरसा में सोमवार शाम बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न मनाया गया। सहरसा जिला भाजपा ने जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि पहली बार किसी बिहारी नेता को भाजपा जैसे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी जाती हैं। शिव भूषण सिंह ने नितिन नवीन के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नवीन ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में संगठन की सेवा की है। वर्तमान में उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। भाजपा के निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन ने भी नितिन नवीन को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। डॉ. रंजन ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस जश्न कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला मंत्री मुकेश मानस, कुमार गौरव सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिद्दू, अभिनंदन कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय कुमार साह, समाजसेवी रंजीत दास, महिला मोर्चा की सुगामनी देवी, सजनी देवी, सीता देवी, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, नगर महामंत्री हेमना गुप्ता, सोनू, दिनेश तांती, संतोष गुप्ता, रविन्द्र कुमार झा, फूल बाबू, मिथिलेश भगत, अनिल यादव, शालिग्राम मिश्र, रंजीत पौदार, पप्पू भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/16TL9qj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *