DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नितिन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हर्ष

समेली |​ भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समेली प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी संगठन के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और नितिन नवीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ​भाजपा नेत्री सह 20 सूत्री सदस्य कुमारी कविता शर्मा ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन अत्यंत कुशल और अनुभवी संगठनकर्ता हैं। उन्होंने पूर्व में बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में काम किया है और पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। कविता शर्मा ने कहा कि संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपा गया है। समेली प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नवीन के संगठनात्मक कौशल से भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। ​बधाई देने वालों में कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, शोमेन्द्र नाथ राय, सुनील कुमार शर्मा, मनोज कुमार मंडल, बॉबी देवी, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष कुमोद मंडल, मुखिया राजेश कुमार व अन्य थे।


https://ift.tt/7Yz3dqK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *