DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे गन्ना उद्योग मंत्री:बिहार सरकार के 1 करोड़ नौकरी के लक्ष्य पर दिया जोर, बोले – शिक्षा के बल पर ही सपने साकार होते हैं

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री और स्थानीय विधायक संजय पासवान ने कहा कि शिक्षा लक्ष्य प्राप्त करने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने यह बात सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए कही। मंत्री पासवान ने बिहार सरकार के उस लक्ष्य का जिक्र किया जिसके तहत राज्य के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर मंत्री संजय पासवान ने बखरी की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बखरी की जनता ने उन्हें अपने बेटे के रूप में चुना है और वे एक सेवक के रूप में क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक दानेश्वर यादव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी पूरी निष्ठा से समर्पित है। यादव ने मंत्री संजय पासवान को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। निदेशक ने कहा कि यह सम्मान केवल विद्यालय परिवार की ओर से नहीं, बल्कि सम्पूर्ण बखरी की जनता की भावनाओं का प्रतीक है, जिनके मन में शैक्षणिक संवर्धन और क्षेत्र के समग्र विकास की तीव्र आकांक्षा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, नगर सभापति गीता देवी कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, जिला पार्षद घनश्याम राय, अमित कुमार देव, पूर्व पार्षद सिधेश आर्य, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, पूर्व मुखिया मनोहर केसरी और भाजपा नेता नीरज नवीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामनंदन महतो ‘अज्ञानी’ ने किया।


https://ift.tt/QoqNaU2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *