DniNews.Live

निजी स्कूलों की फीस के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू:श्रावस्ती से ‘शिक्षा सत्याग्रह जन अधिकार यात्रा’ का शुभारंभ


                 निजी स्कूलों की फीस के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू:श्रावस्ती से 'शिक्षा सत्याग्रह जन अधिकार यात्रा' का शुभारंभ

निजी स्कूलों की फीस के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू:श्रावस्ती से ‘शिक्षा सत्याग्रह जन अधिकार यात्रा’ का शुभारंभ

राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में ‘शिक्षा सत्याग्रह जन अधिकार यात्रा’ का श्रावस्ती से शुभारंभ किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने इस दौरान प्रदेशव्यापी जनआंदोलन की घोषणा की। शिवम पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा अब सेवा के बजाय व्यापार बन गई है। निजी स्कूलों द्वारा हर साल की जा रही फीस वृद्धि से मध्यम और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ने की बात कही। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जाएगी। संगठन गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को जागरूक करेगा और उनकी समस्याओं को सामने लाएगा। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित लाखों प्रार्थना पत्र भेजने का अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि सरकार तक आम जनता की आवाज पहुंचाई जा सके। संगठन ने प्रदेश सरकार से निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के लिए सख्त ‘फीस रेगुलेशन बिल’ लागू करने की मांग की है। इससे अभिभावकों को राहत मिलेगी और शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगेगी। इस आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान, जनसभाएं और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शिवम पाण्डेय ने जोर देकर कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और इसे व्यापार नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार फीस नियंत्रण के लिए ठोस कानून नहीं बनाती, तब तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा। श्रावस्ती से आरंभ हुई यह यात्रा आने वाले दिनों में प्रदेशभर में शिक्षा के मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *