DniNews.Live

नाली घेरकर बनाई कीचिन, नगर निगम का चला बुलडोजर:नगर निगम ने पृथ्वीनाथ कॉलोनी में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान


                 नाली घेरकर बनाई कीचिन, नगर निगम का चला बुलडोजर:नगर निगम ने पृथ्वीनाथ कॉलोनी में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

नाली घेरकर बनाई कीचिन, नगर निगम का चला बुलडोजर:नगर निगम ने पृथ्वीनाथ कॉलोनी में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

शाहगंज के पृथ्वीनाथ कॉलोनी में एक व्यक्ति ने नाली घेरकर उस पर कीचिन बना ली। सालों तक नाली पर कब्जा रहा। शिकायत पर पहुंची नगर निगम की टीम ने नापतोल की तो नाली पर अतिक्रमण मिला। निर्माणकर्ता को निर्माण ध्वस्त करने की चेतावनी दी। इसके बाद जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से पक्का निर्माण ध्वस्त कर दिया। इन्होंने बनाई नाली कीचिन
शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ कालोनी में कल्पना शर्मा नामक महिला ने अपने घर के आगे नाली पर अतिक्रमण करते हुए किचन बना ली थी। उस पर गेट भी लगा दिया था। इस अवैध निर्माण की शिकायत उसी कालोनी की एक अन्य महिला ने नगर निगम से की गई थी। इस पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही संबंधित महिला ने विरोध शुरू कर दिया और हंगामा करने लगी। स्थिति बिगड़ती देख निगम कर्मियों को पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में महिला को शांत कराया गया, जिसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने कालोनी में अन्य लोगों द्वारा नालियों पर बनाए गए रैंप भी ध्वस्त करा दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नालियों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां भी चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
इसके अलावा नगर निगम ने आवास विकास के सेक्टर-6डी, सेक्टर-3ए और प्रताप नगर क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर नालियों और फुटपाथों पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है-शहर में सफाई व्यवस्था और जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *