DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नालंदा में संदिग्ध हालत में महिला की मौत:भाई बोला- ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला; दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप

नालंदा में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। भाई ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान धर्मपुरा गांव निवासी सूरज कुमार की पत्नी सोनी कुमारी(32) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र की है। मृतका के भाई दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि बहन की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलाव पहुंचा। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जहर देकर बहन की हत्या की गई है। गले पर काला निशान भी है। दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप साल 2021 में मानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक सिंह ने अपनी बेटी सोनी कुमारी की शादी धर्मपुरा गांव निवासी कौशल सिंह के बेटे सूरज कुमार के साथ किया था। आरोप है की शादी के बाद से ही सोनी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। पहले भी मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंचा था। आरोप है कि दहेज और दूसरे महिला से अवैध संबंध को लेकर सोनी कुमारी की हत्या कर दी गई है। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। आरोपी पति से पुलिस पूछताछ कर रही है वहीं, इस संबंध में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तबीयत खराब होने पर सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात महिला को भर्ती कराया गया था। जहां इलाज की क्रम में मौत हो गई है। मायके वालों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पति को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।


https://ift.tt/2Cp8Jmd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *