DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नालंदा में लोगों को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति:20 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा लगेगी; विधायक ने नाला निर्माण काम का भव्य शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत आज रहुईं नगर पंचायत स्थित रहुई उच्च विद्यालय में गेट युक्त चहारदीवारी और बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में पहाड़ी तिराहा से कुशवाहा धर्मशाला तक आरसीसी नाला निर्माण काम का भव्य शुभारंभ किया गया। बिहार शरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार ने दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं पर क्रमशः लगभग 58 लाख और 1 करोड़ 81 लाख 64 हजार 474 रुपये की लागत आएगी। इसे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास और जलजमाव के स्थायी समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लोगों को जल जमाव से मिलेगी राहत शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्रवासियों ने जलनिकासी की गंभीर समस्या उनके सामने रखी थी। जनता की इसी मांग को प्राथमिकता देते हुए योजना की अनुशंसा की गई थी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस आरसीसी नाले का निर्माण काम पूरा होने के बाद छोटी पहाड़ी, बड़ी पहाड़ी, मानसून नगर और कुशवाहा धर्मशाला क्षेत्र के लोगों को जलजमाव की चिरपरिचित समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। 20 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगेगी विधायक ने क्षेत्र के अन्य विकास काम का जिक्र करते हुए कहा कि वे लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमस्याओं का जायजा लेते हैं और जहां भी कमी दिखती है, वहां स्वयं योजना बनाकर उसे पूरा कराते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी पहाड़ी फिटनेस पार्क जाने वाले मार्ग के निर्माण की अनुशंसा कर दी गई है। इसके साथ ही, पहाड़ी पर सभी वर्गों के स्वैच्छिक सहयोग से एक मंदिर का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस क्षेत्र को और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यहां लगभग 20 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने की भी वृहद योजना है शहर के विकास पर चर्चा करते हुए डॉ. सुनील ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 11 विभिन्न विकास योजनाओं की अनुशंसा की गई है, जिन पर चरणबद्ध तरीके से काम चल रहा है। बड़ी पहाड़ी से मुगल कुआं तक मार्ग का निर्माण भी इसी विकास कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान महिलाओं ने पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत की शिकायत की थी। इसे दूर करने के लिए वहां पानी पहुंचाने का कार्य किया गया है और नगर निगम के सहयोग से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है, ताकि वहां पहुंचने वाले बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा मिल सके। जनता का सेवक बनकर उनकी सेवा करेंगे कार्यक्रम के अंत में विधायक ने क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि साल 2005 में पहली बार विधायक बनने के बाद से ही वे लगातार विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे आगे भी नेता नहीं, बल्कि जनता का बेटा और सेवक बनकर उनकी सेवा करते रहेंगे।


https://ift.tt/AKY64Vs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *