DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नालंदा में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी:थाने से 500 मीटर की दूरी पर वारदात, विरोध में व्यापारियों ने राजगीर-छबीलापुर मार्ग किया जाम

नालंदा में देर रात एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना ने स्थानीय कारोबारियों और आम जनता को सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने को मजबूर कर दिया है। थाने से महज 500 मीटर ही दूरी पर छबीलापुर बाजार स्थित जगदंबा ज्वेलरी शॉप में अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी कर करीब 20 लाख रुपए के आभूषण चुरा लिए। प्रशासन की लगातार उदासीनता से आक्रोशित व्यापारियों ने राजगीर-छबीलापुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पीड़ित कारोबारी की पहचान चंदन वर्मा के तौर पर हुई है। चंदन ने बताया कि चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। मुख्य तिजोरी का ताला तोड़कर सारे आभूषण उड़ा ले गए। इसमें कुछ ग्राहकों के जेवरात भी शामिल थे, जो मरम्मत के लिए रखे गए थे। सारी जमा पूंजी खत्म हो गई। बार-बार हो रही चोरी की घटनाएं स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में बाजार की कई दुकानों में इसी तरह सेंधमारी और चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सका है। हमलोग बार-बार पुलिस से गुहार लगाते रहे हैं। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से चोरों का हौसला बुलंद हो गया है। वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सड़क जाम कर रहे व्यापारियों ने मांग की है कि तत्काल चोरों को गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित कारोबारी को मुआवजा दिया जाए और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में छबीलापुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सर्किल इंस्पेक्टर भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। आक्रोशित व्यापारियों को समझाया जा रहा है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


https://ift.tt/DEbzMrS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *