DniNews.Live

नाराज मंत्री असीम अरुण ने डीएम को लिखा पत्र:कन्नौज में कहा- अनुशासन ही प्रशासन की नींव है, कल मंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे अधिकारी

यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को कन्नौज डीएम का करीब 45 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इससे नाराज मंत्री कार्यक्रम छोड़कर चले गए। घटना यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हुई। गुरुवार देर शाम मंत्री ने डीएम आशुतोष अग्निहोत्री को पत्र लिखकर नाराजगी जताई। समाज कल्याण मंत्री ने लिखा कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम से सीख लेनी चाहिए। अनुशासन ही प्रशासन की नींव है। भविष्य में इसका ख्याल रखिएगा। जानिए पूरा मामला—
दरअसल, रोमा स्मारक में गुरुवार शाम 5:30 बजे डिस्कवर योर रूट्स (अपनी जड़ों को खोजें) कार्यक्रम होना था। सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होना था, जिसमें असीम अरुण मुख्य अतिथि थे। मंत्री शाम 5:15 बजे पत्नी ज्योत्सना के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए, लेकिन वहां कोई अधिकारी नजर नहीं आया। मंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया समेत कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर अधिकारियों का इंतजार करने लगे। मंत्री ने 45 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन डीएम आशुतोष अग्निहोत्री और एसपी बिनोद कुमार नहीं पहुंचे। इससे मंत्री नाराज हो गए। वह गेट से बाहर निकल गए और कार में बैठकर वहां से चले गए। उनके साथ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी चले गए। हालांकि, मंत्री के जाने के 10 मिनट बाद डीएम और एसपी पहुंचे। बताया जा रहा है कि समाज कल्याण मंत्री के करीबी माने जाने वाले प्रवीण टंडन के जरिए अफसरों ने उन्हें मनाने के प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद डीएम ने कार्यक्रम कराया। अब पढ़िए मंत्री ने लेटर में क्या लिखा- अत्यंत खेद के साथ आपका ध्यान रोमा स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। मुझे शाम 5:30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। मैं तय समय पर पहुंच भी गया, लेकिन वहां न तो समय का पालन हुआ और न ही शिष्टाचार दिखा। मुख्य आयोजक एसडीएम वैशाली मेरे पहुंचने के करीब 15 मिनट बाद आईं, उसके बाद एडीएम पहुंचे। मैंने 45 मिनट तक कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार किया। इस दौरान मंच से बार-बार कहा जाता रहा कि कार्यक्रम डीएम के आने के बाद शुरू होगा, जबकि यह साफ नहीं था कि डीएम कब आएंगे। इससे स्थिति असहज हो गई। मजबूरी में मुझे कार्यक्रम छोड़कर जाना पड़ा। एक लोक सेवक के रूप में सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय की पाबंदी और अनुशासन सीखना चाहिए। भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में समय का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। अनुशासन ही प्रशासन की बुनियाद है। मैं अपनी टीम से भी वही समयबद्धता चाहता हूं, जिसका पालन मैं खुद करता हूं। ———————————– ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की सगाई:रिंग पहनाकर गले लगे, ‘चल प्यार करेगी…’ गाने पर जमकर नाचे; VIDEO यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *