बिहार कांग्रेस में दरारें गहरी होती जा रही है। बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को लेकर विरोध बढ़ गया है। नाराज कांग्रेसी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार कांग्रेस में रिसर्च विभाग के पूर्व अध्यक्ष आनंद माधव ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को संभल जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी, कांग्रेस पार्टी को एक परिवार के रूप में देखता है। परिवार में रूठने-मनाने का सिलसिला चलता रहता है। लेकिन अगर परिवार में कोई अधिनायक तंत्र चलाना चाहता हो, अपने ईगो के आगे किसी को कुछ नहीं समझता हो तो, परिवार विघटन के कगार पर आ जाता है। विपक्ष में भी अपनी गिनती कराने लायक नहीं रहे बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस की दुर्गति के बाद हर सच्चा कांग्रेसी दुखी है और दर्द में है। मगर बिहार कांग्रेस के शीर्ष पदों पर बैठे लोग अभी भी सत्ता के मद में चूर हैं। बात करने की जगह नोटिस थमा रहे हैं। लोगों को मनाने की जगह निष्कासन कर रहे हैं। जैसे कोई वैधानिक संकट आ गया हो। पार्टी को जितना गर्त में जाना था वह तो चला गया। इससे बुरी स्थिति पहले कभी नहीं हुई थी। कहां हम सरकार बना रहे थे, कहां विपक्ष में भी अपनी गिनती कराने लायक नहीं रहे। बिहार कांग्रेस की स्थिति 2029 में 2025 से भी बदतर ना हो जाए हम सब को अभी से 2029 की तैयारी मिल-जुलकर करनी होगी। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए फिर से ईंट से ईंट जोड़ना होगा। देश के करोड़ों युवाओं और लोगों के सपने को साकार करना ही हमारा लक्ष्य है। आपका व्यवहार बताता है कि, आपने पार्टी को बिहार में समाप्त करने का बीड़ा उठाया है। कहीं ऐसा ना हो कि आप अपने अहं के कारण बिहार कांग्रेस की स्थिति 2029 में 2025 से भी बदतर कर दें।
https://ift.tt/fdtpVa4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply