बलरामपुर में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार, महराजगंज तराई थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें महराजगंज तराई थाना पुलिस ने कार्रवाई की। महिला ने बताया कि उसकी लगभग बेटी गांव के पास बाग में जा रही थी। इसी दौरान गांव के मोहम्मद समीम ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचना के दौरान मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोरख यादव और कांस्टेबल शक्ति कुमार यादव की टीम ने मंगलवार को आरोपी मोहम्मद समीम को बुडन्तापुर भट्ठा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply