DniNews.Live

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:हापुड़ पुलिस ने विशेष अभियान में पकड़ा

हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। हापुड़ नगर पुलिस ने यह गिरफ्तारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आगरा के ग्राम टिकरी निवासी कृष्णकांत पुत्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर हापुड़ नगर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जघन्य अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *