सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 14 दिसंबर 2025 को हुई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों और अपहृत लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। शादी में हुई थी दोनों की मुलाकात पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय बेटी, जो 11वीं कक्षा की छात्रा है, करीब दो साल पहले एक रिश्तेदार की शादी में गई थी। वहां उसकी मुलाकात सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के कोरिया रायपुर निवासी सिद्धांत ठाकुर (25) से हुई। सिद्धांत ने लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे चोरी-छिपे बात करने लगा। जब लड़की की मां को इस बात का पता चला तो उन्होंने बेटी को समझाया और सिद्धांत से बात करने से मना किया। इसके बाद सिद्धांत ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए लड़की को उठा ले जाने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने सिद्धांत के माता-पिता और भाइयों से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी गाली-गलौज करते हुए कहा कि उनका बेटा जो चाहेगा, वही करेगा। सिद्धांत लगातार फोन कर लड़की को अगवा करने की धमकी देता रहा। 24 नवंबर 2025 को उसने 15-20 दिनों के भीतर लड़की को उठा ले जाने की धमकी दी थी। भाई को खाना देने दुकान गई थी दिनांक 03 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच लड़की चांदनी कुमारी अपने भाई को खाना देने के लिए घर से लगभग 100 मीटर दूर एक दुकान पर गई थी। लगभग आधे घंटे बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो उसकी मां उसे खोजने दुकान पर गईं। वहां पता चला कि चांदनी खाना देकर काफी पहले ही वापस जा चुकी थी। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। पीड़िता की मां ने सिद्धांत ठाकुर, उसके पिता सुधीर ठाकुर (53), मां, भाई आदर्श ठाकुर (27), सुधा देवी (आदर्श की पत्नी) और गोलू ठाकुर सहित अन्य परिजनों पर मिलकर साजिश रचने और उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। इस संबंध में सिंहवाड़ा थाना में कांड संख्या 347/25 दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 दिसंबर 2025 को सिद्धांत के पिता सुधीर कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुधीर कुमार ठाकुर इस मामले में नामजद था। उन्होंने यह भी बताया कि नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। मामले की जांच एसआई दिलीप कुमार कर रहे हैं।
https://ift.tt/GUmgAfb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply