DniNews.Live

नाबालिग को लव जिहाद में फंसाकर ब्लैकमेल:बागपत में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नशीला पदार्थ पिलाकर वीडियो बनाई, लाखों हड़पे

बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को कथित लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया गया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये व आभूषण हड़प लिए गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, हरियाणा के हथवाला गांव निवासी आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर किशोरी से संपर्क साधा। धीरे-धीरे उसने बातचीत बढ़ाई, विश्वास जीता और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बताया गया है कि आरोपी ने किशोरी को अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर जब किशोरी को इस साजिश का पता चला, तो आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस डर से किशोरी और उसके परिवार ने आरोपी को करीब 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण दे दिए। काफी समय तक ब्लैकमेलिंग का शिकार होने के बाद, आखिरकार परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। छपरौली थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *