मेरठ में कपड़ा कारोबारी सत्यम रस्तोगी से सरेआम भाजपा नेता विकुल चपराणा द्वारा नाक रगड़वाने के मामले में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इसमें कानून अपना काम कर रहा है।
यूपी सरकार में मंत्री व मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार को मेरठ आए थे। इस दौरान विकास भवन में उन्होंने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि योगीराज में कानून का उल्लंघन करने वाले हर व्यक्ति पर एक्शन होगा। प्रभारी मंत्री ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि न्याय सबको तुष्टिकरण किसी को नहीं होगा। कहा कि नाक रगड़वाने की घटना में पुलिस इसमें काम कर रही है। जिसने गलती की है उस पर पुलिस ने कार्यवाही की कर भी रही है। गुर्जर-वैश्य कहकर जातीय रूप देना गलत
मंत्री धर्मपाल ने कहा कि मामले में पार्टी का नाम मत लाओ। जो लोग इसे जातीय रूप दे रहे हैं वो बहुत गलत कर रहे हैं। ये जातीय रूप नहीं देना चाहिए। इसमें पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। पुलिस इसमें कोई समझौता नहीं करेगी। जो जितनी गलती करेगा उसका दंड मिलेगा
उन्होंने गुर्जरों की पंचायत पर कहा कि प्रजातंत्र में किसी को पंचायत करने से नहीं रोक देंगे। कहा कि ये जाति का नहीं, गुर्जर या वैश्य का नहीं कानून की बात है। कानून कोई अपने हाथ में नहीं लेगा। सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण पर ये बोले
इसमें शासन और प्रशासन का कोई रोल नहीं है यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है इस संबंध में फिर भी हम अपने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठेंगे हैं शासन से क्या कराया जा सकता है उसे पर चर्चा करेंगे। यह हमारा नहीं है ना इस पर हम टिप्पणी भी नहीं कर सकते यह सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है फिर भी हमने कहा है ना कि अपने जनप्रतिनिधियों के साथ इस पर बैठेंगे बात करेंगे।
https://ift.tt/eYdUL3g
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply