लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक महिला का जेठ के लड़के ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई बार में करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने तंग आकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सब्जी मंडी के पीछे सेक्टर-पी कॉलोनी निवासी पीड़िता ने उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। आरोप है कि करीब तीन साल पहले जेठ का बेटा सरवन ने चोरी-छिपे उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे मांगता रहा। डर के चलते महिला ने कई बार में उसे चार लाख रुपए दे दिए। महिला का कहना है कि जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता अपने मायके चली गई। इसके बाद हिम्मत जुटाकर पुलिस से मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply