लोक आस्था का महापर्व छठ पूजन ‘नहाए-खाए’ के साथ शुरू हो गया है। यह चार दिवसीय पर्व न केवल भारत में बल्कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महाराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे फरेंदी बाजार में छठ पूजन की सामग्री खरीदने के लिए नेपाली महिलाएं पहुंची हैं। महिलाएं अपने परिवार के लिए आवश्यक सामग्री जुटा रही हैं और बाजार में खरीदारी को पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं। नेपाली महिलाओं ने बताया कि छठ महापर्व उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वे इसे धूमधाम से मनाती हैं। पर्व के दौरान वे विशेष रूप से छठ घाट पर जाकर सूर्य देवता की आराधना करती हैं। नेपाली मूल की एक महिला ने बताया कि वे पिछले 12 सालों से छठ महापर्व का व्रत रख रही हैं। भारत-नेपाल में समान उत्साह उन्होंने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि छठी मैया में उनका विश्वास और भी गहरा हुआ है। छठ महापर्व भारत और नेपाल दोनों देशों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में परिवार और समाज दोनों की भागीदारी देखने को मिलती है, जो इसे और भी खास बनाता है।
https://ift.tt/NfwA6KD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply