DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नहाए-खाएं के साथ शुरू हुआ छठ पर्व:आखिर घाटों किनारे क्यूं बनाई जाती है वेदियां, जानिए इसके क्या है महत्व

छठ का पर्व आज यानि रविवार से नहाए खाएं के साथ शुरू हो गया हैं। इस पर्व से पहले लोगों ने घाटों के किनारे अपनी-अपनी वेदियां सजाई। वेदी को अच्छी तरह से साफ सुधरा किया जाता है। इसके बाद उसमें पेंट या पुताई करके सुंदर और आकर्षण रूप देने का काम किया गया। छठ माता का रूप मानते है वेदी को
घाट किनारे वेदी को सजा रही जयंती ने बताया कि छठ का पर्व बच्चों की लंबी उम्र और उनके स्वास्थ्य के लिए होता है। सभी मां अपने बच्चों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद छठ माई का पूजन करती हैं। इस वेदी को सुंदर रूप इस लिए दिया जाता है कि यहां पर छठ माई की स्थापना होती हैं और इसे छठ माई का रूप देते हैं। सूर्य देवता की है मान्यता सोनू यादव ने कहा कि इस पर्व पर सूर्य देव का भी बहुत महत्व है तो हम लोग घाट किनारे जो वेदी बनाते है उसमें सूर्य देव का भी वास होता है। घाट किनारे करीब 1 हजार के ऊपर वेदियां बनी हैं।


https://ift.tt/UHz3egl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *