DniNews.Live

नहर में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत:चित्रकूट के भदेदूं में पास मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

चित्रकूट जिले के सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेदूं गांव में सुबह करीब 6 बजे शंभू बाबा मोड़ के पास नहर में एक युवक का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक बाइक से कहीं जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब नहर में शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरधुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और घटनास्थल को सुरक्षित कराया, ताकि जांच में कोई बाधा न आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना कैसे हुई। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *