DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नशे से दूर रह परिवार में लाएं खुशियां

भास्कर न्यूज | अरवल/कुर्था बिहार पुलिस सप्ताह पर जिले में नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुर्था थानाक्षेत्र की विभिन्न मुसहर टोलियों में पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। एसडीपीओ कृति कमल के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकालकर आमजनों को नशा मुक्त समाज का संदेश दिया गया। कुर्था में सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार, थानाध्यक्ष समीर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मुसहर बस्तियों में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, परिवार की आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल का समर्थन करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया। वहीं अरवल मुख्यालय में सदर थाना से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व एसडीपीओ कृति कमल ने किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करती रही। इस दौरान साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, सदर थाना अध्यक्ष, एससी-एसटी थाना अध्यक्ष, महिला थाना अध्यक्ष तथा यातायात थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि जिले में सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक वातावरण स्थापित किया जा सके।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *