Breaking News

नशे में धुत युवती ने टोल के बेरिकेड उखाड़ फेकें…VIDEO:झांसी में बोली- मोबाइल चोरी हुए, कैमरे दिखाओ, एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया


                 नशे में धुत युवती ने टोल के बेरिकेड उखाड़ फेकें…VIDEO:झांसी में बोली- मोबाइल चोरी हुए, कैमरे दिखाओ, एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया

नशे में धुत युवती ने टोल के बेरिकेड उखाड़ फेकें…VIDEO:झांसी में बोली- मोबाइल चोरी हुए, कैमरे दिखाओ, एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया

झांसी में एक टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवती ने जमकर उत्पात मचाया। कार से उतरकर एक-एक करके सारे बेरिकेड उखाड़कर फेंक दिए। जब उसे टोलकर्मी रोकने आए तो गालियां देकर बात करने लगी। आरोप लगाया कि उसका टोल प्लाजा पर मोबाइल चोरी किया गया। सीसीटीवी कैमरे नहीं दिखाए गए। इसलिए हंगामा करना पड़ा। हंगामा बढ़ता देखकर टोलकर्मियों ने डायल 100 पर कॉल लगाकर पुलिस को बुला लिया। बाद में युवती और उसके साथियों ने माफी मांगी। घटना शुक्रवार की है। घटना का वीडियो आज वायरल हो रहा है। पूरा मामला सकरार थाना क्षेत्र के झांसी-खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा का है। नौगांव में कार्यक्रम करके लौट रही थीं लुहारी टोल प्लाजा के मैनेजर सौरव पंवार ने बताया- एक कार मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रही थी। कार में 3-4 युवतियां और 2 युवक थे। सभी नौगांव में कार्यक्रम करके झांसी लौट रही थी। जब कार टोल प्लाजा पर आई तो रुक गई। थोड़ी देर बाद कार में से एक युवती उतरी और कहने लगी कि यहां मोबाइल चोरी हो गया। वो ड्रिंक किए थे। उसने टोल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक-एक करके सारे बेरिकेड उखाड़कर फेंक दिए और गालियां देने लगी। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस आ गई। झांसी से युवती के अन्य साथी आ गए। बाद में उन्होंने गलती मानी कि मोबाइल टोल पर नहीं गिरा। गलती मानकर वे चले गए। अभी हमने लिखित शिकायत नहीं की। अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। बताया जा रहा है कि युवती नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके की रहने वाली है। अब वीडियो में पढ़िए…क्या बोली युवती टोलकर्मी- ये तोड़फोड़ कर रही है, तुम वीडियो बनाओ। युवती- बनाओ वीडियो, पहले ये बताओ कि किसने मेरा फोन चोरी किया है। टोलकर्मी- कहां से फोन तुम्हारा। युवती- इधर से ही चोरी हुआ है। टोलकर्मी- यहां चोर रहते हैं क्या? युवती- मुझे क्या पता कि यहां चोर रहते हैं या शरीफ। युवती- कैमरे चेक कराओ पहले, फिर मुझसे बोलना। टोलकर्मी- ये बेरिकेट क्यों तोड़ रही हो? युवती- क्याें नहीं तोड़ू, तुमने कैमरे दिखाए क्या मुझे? टोलकर्मी- ऊपर जाकर कैमरे देख लो, यहां थोड़ी कैमरे लगे हैं। युवती- तुमने मुझे कैमरा दिखाए क्या? टोलकर्मी- वेबजह तोड़फोड़ कर रही हो। पुलिस बुलाओ। युवती- मैं किसी से डरती नहीं हूं, पुलिस को बुला लो। अभी कोई तहरीर नहीं मिली सकरार थाना प्रभारी ने बताया कि टोल पर मोबाइल को लेकर टोल प्लाजा पर विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों को आपस में निपटारा हो गया। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *